Development Fair Celebrates 12 Years of Central Government Initiatives स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्थाओं पर जलालाबाद विधायक नाराज , Shahjahnpur Hindi News - Hindustan
More

स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्थाओं पर जलालाबाद विधायक नाराज

Shahjahnpur News - कलान में सोमवार को ब्लाक परिसर में विकास मेले में विधायक ने चेयरमैन के साथ योजनाओं की जानकारी की।कलान, संवाददाता। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने क

Tue, 16 June 2026 02:41 AMNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share
स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्थाओं पर जलालाबाद विधायक नाराज

कलान। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को ब्लॉक परिसर स्थित डबाकरा भवन में विकास मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, आयुष्मान भारत, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, आंगनबाड़ी और पंचायती राज विभाग के स्टॉलों पर लोगों की भीड़ रही। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक हरिप्रकाश वर्मा मुख्य अतिथि और नगर पंचायत अध्यक्ष हरनारायण गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक ने स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्थाओं पर जलालाबाद विधायक नाराज

उन्होंने कहा कि पहले आवास निर्माण में ठेकेदारी व्यवस्था हावी रहती थी, जबकि अब प्रधानमंत्री आवास योजना की धनराशि सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजी जा रही है, जिससे लोग अपनी जरूरत के अनुसार घर बना पा रहे हैं।विकास मेले के बाद विधायक ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित मातृ एवं शिशु कल्याण केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई की स्थिति पर उन्होंने नाराजगी जताई और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर्येंद्र यादव को व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि जब सरकार पर्याप्त बजट उपलब्ध करा रही है तो स्वास्थ्य केंद्रों में अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। वहीं, विकास मेले के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल उठे। सभागार में पंखे नहीं चलने से महिलाएं और बच्चे गर्मी से परेशान दिखे। कई महिलाएं पंफलेट से हवा करती नजर आईं। हालांकि विधायक ने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याण शिविर का आयोजन
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर ब्लॉक में लगा जनकल्याण शिविर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।