Shadab Zakati back news after making video someone else wife woman has come out support YouTuber शादाब जकाती संग वीडियो क्यों बनाती है महिला? यूट्यूबर की को-स्टार ने बता दी हकीकत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

शादाब जकाती संग वीडियो क्यों बनाती है महिला? यूट्यूबर की को-स्टार ने बता दी हकीकत

शादाब जकाती के साथ रील बनाने वाली महिला ने वीडियो जारी कर यूट्यूबर के सपोर्ट में उतर आई है। महिला ने पति द्वारा शादाब जकाती पर लगाए गए आरोपों को गलत बताया है। उसने उल्टा अपने पति को ही कटघरे में खड़ा कर दिया।

Sat, 3 Jan 2026 08:35 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, मेरठ
share
शादाब जकाती संग वीडियो क्यों बनाती है महिला? यूट्यूबर की को-स्टार ने बता दी हकीकत

‘दस रुपये वाला बिस्कुट कितने का है’ से फेमस हुए यूट्यूबर शादाब जकाती एक बार फिर चर्चा में है। इस बार शादाब जकाती दूसरे की बीवी के साथ रील बनाने को लेकर फंसते नजर आ रहे हैं। जिस महिला के साथ शादाब जकाती रील बना रहे थे, उसके पति खुर्शीद ने थाने में जाकर हंगामा कर दिया और गंभीर आरोप लगाए दिए। हालांकि जिस महिला को लेकर हंगामा हुआ वह खुद ही यूट्यूबर शादाब जकाती के सपोर्ट में उतर आई और उसने वीडियो के जरिए शादाब पर लगाए गए आरोपों को गलत बताया। उस महिला ने उल्टे अपने पति पर ही गंभीर आरोप लगा दिए।

खुर्शीद की पत्नी ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि वह शादाब जकाती के साथ काम करती है, जिसका उसे पैसा मिलता है। उसने शादाब जकाती पर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया। महिला ने बताया कि खुर्शीद उसके साथ मारपीट करता है। वह अपने बच्चों का पेट पालने के लिए शादाब जकाती के साथ काम कर रही है। वह पति की प्रताड़ना से परेशान होकर अलग रहना चाहती है। इसके चलते खुर्शीद झूठे आरोप लगाकर हंगामा कर रहा है। महिला का कहना है कि पति उसे पहले दो बार तलाक दे चुका है लेकिन अब वह उसकी प्रताड़ना से तंग आकर तलाक लेना चाहती है। बताया कि वह पुलिस को शिकायत देगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूट्यूबर शादाब जकाती के खिलाफ जांच बैठी, सीओ से तीन दिन में मांगी रिपोर्ट

थाने पहुंचकर खुर्शीद ने किया था हंगामा

मेरठ के इंचौली निवासी शादाब जकाती के साथ कस्बे की ही एक महिला काम करती है। बुधवार को महिला के पति खुर्शीद उर्फ सोनू ने इंचौली थाने पहुंचकर हंगामा किया था। आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी ही उसकी हत्या करने की साजिश रच रही है। वह बिना बताए शादाब जकाती के साथ वीडियो बनाने के लिए घर से चली जाती है। थाने में खुर्शीद ने रोते हुए जकाती पर भी कई आरोप लगाए। गुरुवार को पूरे घटनाक्रम से जुड़े पति और पत्नी के अलग-अलग वीडियो वायरल हुए। इसी मामले में एसएसपी/डीआईजी मेरठ डॉ. विपिन ताडा ने शिकायत पर जांच सीओ सदर देहात को दी है। साथ ही इस मामले में तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है। मामले में सीओ कार्यालय में दोनों पक्ष को बयान कराने और साक्ष्य देने के लिए बुला लिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूट्यूबर जकाती की फिर बढ़ीं मुश्किलें, बेटी संग शराब वाली रील बनाने पर हुए ट्रोल

खुर्शीद ने खुद अपनी बीवी को शादाब के साथ जाने को कहा

चर्चा में शादाब जकाती को लेकर कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। शादाब पर अपनी बीवी को लेकर लगाए गए खुर्शीद का एक समझौता का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो मे खुर्शीद, उसकी बीवी और शादाब दिख रहे हैं। जिसमें खुर्शीद शादाब जकाती से कह रहा है कि वह अपनी मर्जी से बीवी को भेज रहा है। साथ में वीडियो बनाने की बात कह रहा है। हालांकि ये वीडियो कब का है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस इस वायरल वीडियो की भी जांच करने में जुटी है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।