Investigation Against Youtuber Shadab Jakati in recent case report by CO in three days यूट्यूबर शादाब जकाती के खिलाफ जांच बैठी, सीओ से तीन दिन में मांगी रिपोर्ट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूट्यूबर शादाब जकाती के खिलाफ जांच बैठी, सीओ से तीन दिन में मांगी रिपोर्ट

यूपी के यूट्यूबर शादाब जकाती के खिलाफ हुई शिकायत में जांच बैठा दी गई है। जांच फिलहाल सीओ सदर देहात को दी गई है और तीन दिन में रिपोर्ट मांगी गई है। दोनों पक्ष को बयान दर्ज कराने के लिए सीओ कार्यालय बुलाया गया है।

Sat, 3 Jan 2026 02:27 PMSrishti Kunj प्रमुख संवाददाता, मेरठ
share
यूट्यूबर शादाब जकाती के खिलाफ जांच बैठी, सीओ से तीन दिन में मांगी रिपोर्ट

‘दस रुपये वाला विस्कुट कितने का है’ से चर्चा में आए यूपी के यूट्यूबर शादाब जकाती के खिलाफ हुई शिकायत में जांच बैठा दी गई है। जांच फिलहाल सीओ सदर देहात को दी गई है और तीन दिन में रिपोर्ट मांगी गई है। दोनों पक्ष को बयान दर्ज कराने के लिए सीओ कार्यालय बुलाया गया है। वहीं, दूसरी ओर शुक्रवार रात को शादाब और खुर्शीद का उसकी पत्नी के साथ वीडियो सामने आया, जिसमें तीनों समझौता करते दिख रहे हैं। हालांकि हिन्दुस्तान वीडियो का पुष्टि नहीं करता।

मेरठ के इंचौली निवासी शादाब जकाती के साथ कस्बे की ही एक महिला काम करती है। बुधवार को महिला के पति खुर्शीद उर्फ सोनू ने इंचौली थाने पहुंचकर हंगामा किया था। आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ही उसकी हत्या करने की साजिश रच रही है। वह बिना बताए शादाब जकाती के साथ वीडियो बनाने के लिए घर से चली जाती है। थाने में खुर्शीद ने रोते हुए जकाती पर भी कई आरोप लगाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादाब जकाती के साथ बीवी भेज रहा हूं, यूट्यूबर पर आरोप लगाने वाले का वीडियो वायरल

गुरुवार को पूरे घटनाक्रम से जुड़े पति और पत्नी के अलग-अलग वीडियो वीडियो वायरल हुए। इसी मामले में एसएसपी/डीआईजी मेरठ डॉ. विपिन ताडा ने शिकायत पर जांच सीओ सदर देहात को दी है। साथ ही इस मामले में तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है। मामले में सीओ कार्यालय में दोनों पक्ष को बयान कराने और साक्ष्य देने के लिए बुला लिया गया है। दूसरी ओर, खुर्शीद की पत्नी ने वीडियो जारी कर हुए कहा कि वह शादाब जकाती के साथ काम करती है। शादाब जकाती पर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद हैं।

आरोप लगाया कि खुर्शीद उसके साथ मारपीट करता है। महिला का कहना है कि पति उसे पहले दो बार तलाक दे चुका है लेकिन अब वह उसकी प्रताड़ना से तंग आकर तलाक लेना चाहती है। इसी मामले में शुक्रवार रात को एक अन्य वीडियो सामने आया, जिसमें शादाब, खुर्शीद और उसकी पत्नी बैठे दिख रहे हैं और तीनों समझौता कर रहे हैं। खुर्शीद कह रहा है कि वह पत्नी का अपनी मर्जी से शादाब के साथ भेज रहा है। हालांकि पुलिस ने वीडियो की जानकारी होने से इंकार किया है। हिन्दुस्तान अखबार भी वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।