Seeing the safe open servant and his wife stole jewellery and cash worth 69 lakh hidden in shawl तिजोरी खुली देखकर नौकर की डोली नीयत, शॉल में छिपाकर उड़ाए 69 लाख के जेवर-नकदी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

तिजोरी खुली देखकर नौकर की डोली नीयत, शॉल में छिपाकर उड़ाए 69 लाख के जेवर-नकदी

झांसी में सराफा कारोबारी के यहां हुए लाखों रुपये की चोरी से पर्दा उठ गया। दरअसल, ये चोरी नौकर ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर की थी। उसकी पत्नी ने सॉल में लपेटकर 69 लाख के जेवर और नगदी उड़ाए थे।

Thu, 12 Feb 2026 05:14 PMPawan Kumar Sharma संवाददाता, झांसी
share
तिजोरी खुली देखकर नौकर की डोली नीयत, शॉल में छिपाकर उड़ाए 69 लाख के जेवर-नकदी

यूपी के झांसी में पिछले दिनों सराफा कारोबारी के यहां हुए लाखों रुपये की चोरी से पर्दा उठ गया। दरअसल, ये चोरी किसी बाहरी ने नहीं बल्कि भीतर के ही शख्स ने ही की थी। दरअसल, नौकर ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर करीब 69 लाख के जेवर-नगदी उड़ाए थे। पुलिस के अनुसार तिरोजी खुली देख उसकी नियत डोल गई थी। पति-पत्नी ने शॉल में छिपाकर 65 लाख के जेवर और 3 लाख 10 हजार से अधिक कैश ले गई थी। वहीं, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल की बरामदगी की है।

ये मामला मोहल्ला महाराजपुरा का है। जहां सराफा कारोबारी अनिल कुमार साहू बीती 3 फरवरी को कहीं गए थे। घर पर करीब 15-16 साल से काम करने वाला मोहल्ला स्कूलपुरा का रहने वाला नौकर सुनील अहिरवार था और ऊपर के कमरे में पत्नी थी। तभी वापस आकर देखा तो तिरोजी से 65 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात, नग और करीब 3 लाख 10 हजार रुपये गायब थे। पति-पत्नी ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। 11 फरवरी को पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुस्लिम प्रेमिका का प्रेमी ने किया अंतिम संस्कार, पुलिस ने चिता से निकाला शव

सीसीटीवी कैमरे में खोला राज

सीओ रामवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रेमनगर थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय के नेतृत्च में पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई। सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो राज खुला। एक महिला शॉल कुछ छिपाकर जाती दिखाई दी। जब नौकर और मालिक को फुटेज दिखाई तो सभी अवाक रह गए। सीसीटीवी कैमरे में सुनील की पत्नी प्रीति कैद हुई। वह 3 फरवरी को साढ़े पांच बजे तेजी से कारोबारी के घर आई और कुछ ही मिनटों पर शॉल में कुछ छिपाकर ले जाती दिखाई दी।

बड़ी मुश्किल में कबूला जुर्म

पूछताछ में नौकर सुनील अहिरवार लगातार इनकार करता रहा। वह सालों से काम का हवाला देकर 10 रुपये तक पार न करने की बात कहता रहा। जब कड़ाई की गई तो उसने जुर्म कुबूल किया। बताया, तिजोरी खुली देख नियत डोल गई थी। पत्नी प्रीति को बुलाया। वह घर से नहीं निकला। ताकि शक न हो। लेकिन, बाद में सीसीटीवी कैमरों ने सारा भेद उजागर कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कानपुर देहात में गड्ढ़े में गिरे बाइक सवार की मौत,रात भर कीचड़ में फंसा रहा युवक

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

अनिल अहिरवार ने बताया कि मालिक के जाते ही घर में तिरोजी की चॉबी देख अमीर बनने की ललक जागने लगी। उसने बताया कि अगर वह स्वयं चोरी करता तो पकड़ा जाता। इसीलिए पत्नी प्रीति अहिरवार को बुलाया और चुपके से तिरोजी खोलेकर सारा माल पार किया। पत्नी तक जेवर-नगदी पहुंचाया। पत्नी से उसे घर के पंखों के जेवर, अन्य जगह छिपा दिया। ताकि किसी को शक न हो।

शत-प्रतिशत जेवर-नगदी बरामद

पकडे़ गए अनिल और उसकी पत्नी के पास से 3 लाख 10 हजार 700 रुपये नगद, 3 सोने की अंगूठी, 3 सोने के जंजीर, 4 सोने के तार की बालियां, 3 पत्थर के 400 ग्राम के कीमती नग, 25 चांदी के सिक्के, एक पूजन का धातु सिक्का। जिसकी कीमती 65 लाख रुपये है। सीओ रामवीर सिंह के अनुसार अभियुक्तों के पास से शत-प्रतिशत बरामद की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नई प्रेमिका के साथ वेलेंटाइन मनाने के लिए की पुरानी की हत्या, शव फेंककर हुआ फरार
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।