Hindu lover performs last rites of Muslim girlfriend police remove body from burning pyre मुस्लिम प्रेमिका का हिंदू प्रेमी ने किया अंतिम संस्कार, पुलिस ने जलती चिता से निकाला शव, जानें पूरा मामला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मुस्लिम प्रेमिका का हिंदू प्रेमी ने किया अंतिम संस्कार, पुलिस ने जलती चिता से निकाला शव, जानें पूरा मामला

आगरा पुलिस ने जलती चिता से एक विवाहिता का शव बाहर निकलवाया। आरोप है कि बिना पोस्टमार्टम के शव का अंतिम संस्कार कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की जा रही थी। मृतका के पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

Thu, 12 Feb 2026 04:40 PMPawan Kumar Sharma हिन्दुस्तान संवाद, आगरा
share
मुस्लिम प्रेमिका का हिंदू प्रेमी ने किया अंतिम संस्कार, पुलिस ने जलती चिता से निकाला शव, जानें पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पुलिस ने जलती चिता से एक विवाहिता का शव बाहर निकलवाया। आरोप है कि बिना पोस्टमार्टम के शव का दाह संस्कार कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की जा रही थी। मृतका के पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद आगरा पुलिस ने ये कार्रवाई की। पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य ससुरालीजन मौके से फरार हो गए हैं।

घटना बुधवार दोपहर करीब तीन बजे की है। किरावली क्षेत्र के रहने वाले निजाम ने फतेहपुर सीकरी थाने में सूचना दी कि उनकी 21 साल की बेटी सना उर्फ मोहिनी की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने उन्हें जानकारी दिए बिना जाजऊ श्मशान घाट में शव का अंतिम संस्कार शुरू कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फेरों से ठीक पहले दूल्हे ने किया कांड, पेशाब करने के बहाने हुआ फरार

सना से नाम बदलकर मोहिनी रखा

निजाम ने बताया कि करीब छह साल पहले अजीत नामक युवक उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। उस समय सना की उम्र महज 15 साल थी। अजीत ने उसका नाम बदलकर मोहिनी रख दिया और उससे प्रेम विवाह कर लिया। शादी के बाद सना ने एक बच्ची को जन्म दिया। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही सना का उत्पीड़न किया जाता था।

अंतिम संस्कार कर सबूत मिटाने का आरोप

निजाम के अनुसार, उन्हें गांव के कुछ लोगों से जानकारी मिली कि उनकी बेटी की मौत हो गई है और ससुराल पक्ष आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर साक्ष्य नष्ट करने की कोशिश कर रहा है। इस पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तीसरी शादी करने जा रहा था दूल्हा, फेरों से पहले पहली पत्नी ने पहुंचाया हवालात

पुलिस ने चिता से बाहर निकाला शव

उधर, सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। फतेहपुर सीकरी थाना प्रभारी आनंदवीर सिंह पुलिस बल के साथ जाजऊ श्मशान घाट पहुंचे। उस समय चिता जल रही थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चिता से शव को बाहर निकलवाया और दाह संस्कार रुकवाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने पति को हिरासत में लिया

इस मामले में पुलिस का कहना है कि महिला की मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल मृतका के पति अजीत को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद से अन्य ससुरालीजन फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 हजार रुपये के लिए पति ने किया पत्नी का सौदा, दोस्तों से कराया गैंगरेप
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।