Now biker died after falling into roadside ditch in Kanpur young man was stuck in the mud all night अब कानपुर देहात में सड़क के किनारे गड्ढ़े में गिरे बाइक सवार की मौत, रात भर कीचड़ में फंसा रहा युवक, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अब कानपुर देहात में सड़क के किनारे गड्ढ़े में गिरे बाइक सवार की मौत, रात भर कीचड़ में फंसा रहा युवक

दिल्ली के जनकपुरी और रोहिणी सेक्टर-32 में मैनहोल में गिरने से दो लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद  मेरठ में एक युवक का शव नाले में मिला। अब कानपुर में युवक के गड्ढे़ में गिरने से जान चली गई है।

Thu, 12 Feb 2026 06:46 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, कानपुर देहात
share
अब कानपुर देहात में सड़क के किनारे गड्ढ़े में गिरे बाइक सवार की मौत, रात भर कीचड़ में फंसा रहा युवक

खुले गड्ढे और मैनहोल लगातार लोगों की जान ले रहे हैं। अब कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर कीचड़ भरे गड्ढे में गिर गई, जहां रातभर फंसे रहने से एक बिजली कर्मी की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, इससे पहले दिल्ली में दो, ग्रेटर नोएडा में एक और मेरठ में एक की ऐसी ही दुर्घटना में जान चली गई है।

सिस्टम की लापरवाही से एक और युवक की मौत हो गई है। दरअसल, कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र के मरहमताबाद के पास बेला-कानपुर मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे कीचड़ भरे गड्ढे में गिर गई। रातभर किचड़ में फंसे रहने से युवक की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही उसके परिजनों के बिलखने से कोहराम मच गया। पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अनियंत्रित होकर खड्ढे में गिरी बाइक

रसूलाबाद थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव का रहने वाला 27 वर्षीय धीरेंद्र कुमार पनकी पावर हाउस में प्राइवेट कर्मी था। बुधवार तड़के वह बाइक से अपने गांव भवानीपुर जा रहा था। बेला-कानपुर मार्ग पर शिवली कोतवाली क्षेत्र के मरहमताबाद के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खड्डे में गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से निकल रहे लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना देने के बाद उसको गंभीर हालत में सीएचसी शिवली भेजा। जहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर सीएचसी पहुंचे परिजनों को उसकी मौत की जानकारी हुई तो कोहराम मच गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फेरों से ठीक पहले दूल्हे ने किया कांड, पेशाब करने के बहाने हुआ फरार

शिवली कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक छानबीन में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खड्ड में गिरने से हादसा होने की बात सामने आई है। परिजनों की तहरीर मिलने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।

वायरल हो रहा वीडियो

शिवली कोतवाली क्षेत्र के अरशदपुर के पास सड़क किनारे कीचड़ में गिरे बाइक सवार युवक को कई कोशिशों के बाद भी बचाया नहीं जा सका। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं, ग्रामीणों की संवेदनशीलता का यह वायरल वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नई प्रेमिका के साथ वेलेंटाइन मनाने के लिए की पुरानी की हत्या, शव फेंककर हुआ फरार

ग्रामीणों ने की बचाने की कोशिश

अक्सर हादसा होने पर लोग फोटो व वीडियो बनाकर आगे बढ़ जाते हैं। घायल की मदद करना या पुलिस को सूचना देना तक उचित नहीं समझते। इसके ठीक विपरीत भोर पहर अंधेरे में अरशदपुर के पास सड़क किनारे नाले में गिरे रसूलाबाद थाना क्षेत्र के भवानीपुर के बाइक सवार धीरेंद्र को सुबह जब ग्रामीणों ने देखा तो वहां भीड़ जमा हो गई। बाइक के नीचे दबे युवक के पैर हिलते देखकर ग्रामीणों ने पानी व कीचड़ के बीच उतरकर बाइक हटाने के बाद उसके नीचे दबे धीरेंद्र को बाहर निकाला। इसके बाद उसका मुंह साफ पानी से धोने के बाद पुआल जलाकर उसका शरीर गर्म करने के साथ ही लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीएचसी शिवली भेजा। हालांकि वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दिल्ली में गड्ढे और मैनहोल में गिरने से 2 लोगों की मौत

फरवरी के पहले हफ्ते में पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में दिल्ली जल बोर्ड द्वारा खोदे गए गड्ढे में गिरने से 25 वर्षीय बैंक कर्मचारी की मौत हो गई थी। इस घटना के करीब एक हफ्ते बाद ही रोहिणी के बेगमपुर इलाके में खुले मैनहोल में गिरकर एक मजदूर की जान जान चली गई। वहीं, मेरठ के ब्रह्मपुरी थाने के समीप ओडियन नाले से सोमवार को एक युवक का शव बरामद हुआ था।

ग्रेटर नोएडा में इंजीनियर की मौत

इससे पहले 17 जनवरी को ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 150 में घने कोहरे के कारण एक अनियंत्रित कार 20 फुट से अधिक गहरे पानी से भरे गड्ढे में गिर गई थी, जिससे 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत हो गई थी। युवराज सेक्टर 150 स्थित टाटा यूरेका पार्क सोसाइटी का रहने वाला था। वह गुरुग्राम की एक प्रतिष्ठित कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत था। पुलिस के मुताबिक सेक्टर 150 के पास निर्माणाधीन इमारत के बेसमेंट के लिए खोदे गए गड्ढे में कार गिरने की सूचना देर रात करीब सवा 12 बजे मिली थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कमरे में फंदे से लटका पिता, बाहर दरवाजे से सटकर बैठा रहा 2 साल का मासूम
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।