secretly filmed obscene video of friend s sister blackmailed her into physical relationship also took jewelry दोस्त की बहन का चुपके से बना लिया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर बनाया शारीरिक संबंध; जेवर भी हड़पे, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

दोस्त की बहन का चुपके से बना लिया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर बनाया शारीरिक संबंध; जेवर भी हड़पे

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर इस युवक ने महिला और उसकी सास के जेवरात और 10 हजार रुपये ले लिए। इतना ही नहीं धमकी देकर उसने शारीरिक संबंध भी बनाया। फोन पर फिर 50 हजार रुपये की मांग की ओर मना करने पर वीडियो वायरल करने और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी।

Sat, 28 March 2026 06:29 PMAjay Singh संवाददाता, संतकबीरनगर
share
दोस्त की बहन का चुपके से बना लिया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर बनाया शारीरिक संबंध; जेवर भी हड़पे

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में एक युवक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। आरोप है कि उसने अपने दोस्त की बहन का चुपके से अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर गोरखपुर के रहने वाले इस युवक ने महिला और उसकी सास के जेवरात और 10 हजार रुपये ले लिए। इतना ही नहीं वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध भी बनाया। फोन पर फिर 50 हजार रुपये की मांग की। मना करने पर वीडियो वायरल करने और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। ऐसा आरोप लगाते हुए महिला ने भाई के दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार किया।

कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित महिला का मायका गोरखपुर जिले में है। महिला के भाई के दोस्त गोरखपुर जिले के गोरखनाथ क्षेत्र के जमुनहिया निवासी मोहम्मद शहजाद का उसके मायके में आना-जाना था। जिसकी वजह से महिला से उसकी जान पहचान हो गई थी। आरोप है कि आरोपी मोहम्मद शहजाद चोरी -चुपके से उसकी अश्लील वीडियो बना लिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Weather: यूपी में आज से बदलेगा मौसम, होगी बारिश; 6 दिन रहेगा विक्षोभों का असर

करीब एक वर्ष से उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर कई बार महिला से रुपये और जेवरात की मांग किया। वीडियो वायरल होने से डरी महिला अपने सारे जेवरात और अपनी सास के जेवरात और 10 हजार रुपये दे दी। आरोपी उसके घर आकर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 12 दिसंबर 2025 को जबरन उससे शारीरिक संबंध भी बनाया।

10 जनवरी 2026 को आरोपी ने फोन पर महिला से फिर 50 हजार रुपये की मांग की। महिला के मना करने पर फिर वीडियो वायरल करने और उसके पति को जान से मार देने की धमकी दिया। जिससे महिला काफी डरी और सहमी हुई है। आरोप है कि आरोपी मोहम्मद शहजाद ने उसका जीना हराम कर दिया है। हर तरफ से निराश होकर और आरोपी से बुरी तरह तंग हो जाने के बाद पीड़ित महिला ने गुरुवार की देर शाम तहरीर देकर कोतवाली में आरोपी मोहम्मद शहजाद के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:निवेश के नियमों के उल्लंघन पर योगी सरकार का बड़ा ऐक्शन, 4 औद्योगिक भूखंड निरस्त

कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर क्राइम राकेश कुमार सिंह अपने सहयोगी कांस्टेबल विशाल कुमार सिंह के साथ मगहर बाईपास तिराहा के पास से आरोपी मोहम्मद शहजाद को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि महिला के भाई का आरोपी दोस्त है। आरोपी भाड़े पर वाहन चलवाता है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया गया,जहां उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल और LPG सप्लाई को लेकर CM योगी सख्त, पूरे यूपी में ताबड़तोड़ ऐक्शन
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।