scorching heat started in march itself after this there is alert of heat wave this time on holi मार्च में ही पड़ने लगी तीखी गर्मी, इस बाद होली पर इस बार हीट वेव चलने का अलर्ट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मार्च में ही पड़ने लगी तीखी गर्मी, इस बाद होली पर इस बार हीट वेव चलने का अलर्ट

  • मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस बार मार्च में ही कई जिलों में तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। आगरा गर्म रहने वालों जिलों में से एक है। यहां बुधवार से दिन के समय तेज सतही हवाएं चलेंगी। इस बार मार्च महीने में ही तीखी गर्मी झेलनी पड़ेगी।

Tue, 4 March 2025 12:40 PMAjay Singh हिन्दुस्तान, वरिष्‍ठ संवाददाता, आगरा
share
मार्च में ही पड़ने लगी तीखी गर्मी, इस बाद होली पर इस बार हीट वेव चलने का अलर्ट

Heat wave alert: इस बार मार्च महीने में ही तीखी गर्मी झेलनी पड़ेगी। सर्दी के मौसम में तुलनात्मक रूप से बारिश कम हुई है। इसके असर से तापमान में लगातार बढ़त देखने को मिली। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस बार मार्च में ही कई जिलों में तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। आगरा गर्म रहने वालों जिलों में से एक है। बुधवार से यहां दिन के समय तेज सतही हवाएं चलेंगी। मौसम विज्ञानी बताते हैं कि इस बार मार्च से मई के बीच न सिर्फ अधिकतम और न्यूनतम तापमान के सामान्य से अधिक रहने के संकेत हैं, बल्कि हीट वेव के दिनों की संख्या में भी इजाफा हो सकता है। होली पर भी हीट वेव चल सकती है।

सर्दियों के दौरान पश्चिमी विक्षोभों की सक्रियता में कमी रही। यही कारण है कि सामान्य से 88 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। इससे फरवरी का अंत असामान्य रूप से गर्म रहा है। इन गर्मियों के दौरान भी पश्चिमी विक्षोभों की सक्रियता में कमी रहने का अनुमान है। प्रशांत महासागर में कमजोर ला-नीना परिस्थितियों के आगामी सीजन के दौरान तटस्थ नीनो परिस्थितियों में संभावित परिवर्तन के आसार हैं। मौसम विभाग की मानें तो बुधवार और गुरुवार को आगरा में तेज सतही हवाएं चलेंगी। इन दोनों दिनों दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक रह सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Weather : आंधी जैसी चलेगी पछुआ फिर निकलेंगे गर्म कपड़े, मौसम की भविष्यवाणी

दिन में गर्मी रात में सर्दी

मौसम विभाग के अनुसार आगरा में दिन का तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ये सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तामपान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। ये सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस कम है। हवा में आर्द्रता 75 फीसदी रही है। चिकित्सकों के अनुसार स्वास्थ्य के प्रति सावधानी जरूरी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Weather: 48 से 72 घंटों में फिर बदलेगा मौसम, लौटेगा सर्दी का अहसास

चार दिन छाएगी धुंध

मौसम की बेरुखी से हर कोई सकते में है। कभी गर्मी तो कभी सर्दी के बाद अचानक से तेज हवाओं का अलर्ट जारी हो रहा है। बुधवार और गुरुवार को तेज सतही हवाएं चलनी हैं। इसके बाद चार दिनों तक धुंध छाने की आशंका व्यक्त की गई है। इन दिनों में दिन का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने की आशंका है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।