mausam up weather 4 march update imd alert rain fast wind westerlies will blow like a storm UP Weather : आंधी जैसी चलेगी पछुआ फिर निकलेंगे गर्म कपड़े, जानें मौसम की भविष्यवाणी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather : आंधी जैसी चलेगी पछुआ फिर निकलेंगे गर्म कपड़े, जानें मौसम की भविष्यवाणी

  • पश्चिमी विक्षोभ के असर से 3 दिन तक हवा में नमी बढ़ी और दिन-रात का तापमान सामान्य से ज्यादा रहा। घरों और दफ्तरों में पंखे चलने लगे। इसी बीच पश्चिमी विक्षोभ जिसका प्रभाव पहाड़ी क्षेत्रों में ज्यादा दिखा उसकी वजह से उच्च हिमालयी इलाकों में खूब बर्फबारी हुई।

Tue, 4 March 2025 10:31 AMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
UP Weather : आंधी जैसी चलेगी पछुआ फिर निकलेंगे गर्म कपड़े, जानें मौसम की भविष्यवाणी

UP Weather Update: तीन दिन पहले आया पश्चिमी विक्षोभ उत्‍तर प्रदेश के ऊपर से निकल चुका है। पीछे खाली जगह को पछुआ हवा भरेगी। ऐसे में मंगलवार से लेकर गुरुवार तक तेज पछुआ चलेगी। बुधवार तक इसकी गति 35 किलोमीटर प्रतिघंटा या इससे अधिक हो सकती है। ऐसे में मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि शाम से लेकर रात तक बिना गर्म कपड़ों के काम नहीं चलने वाला।

पश्चिमी विक्षोभ के असर से तीन दिन तक हवा में नमी बढ़ी और दिन-रात का तापमान सामान्य से ज्यादा रहा। घरों और दफ्तरों में पंखे चलने लगे। इसी बीच पश्चिमी विक्षोभ जिसका प्रभाव पहाड़ी क्षेत्रों में ज्यादा दिखा उसकी वजह से उच्च हिमालयी इलाकों में खूब बर्फबारी हुई। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद तेज हवा उसी ओर से आ रही है। अभी इसकी गति कम है फिर भी रविवार-सोमवार की रात एक दिन पहले के मुकाबले सर्द रही। अब जैसे ही हवा की गति बढ़ेगी दिन और रात के तापमान में गिरावट भी होगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रहा जोकि सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छात्रा को 4 साल से परेशान कर रहा शोहदा, इंटर का पेपर देने गई तो कर लिया किडनैप

रात का पारा गिरा, आज से बढ़ेगी हवा की रफ्तार

उत्तर पश्चिमी तेज हवाएं चलने लगीं तो रात के तापमान में तेजी से कमी आने लगी। हवा की रफ्तार 30-35 किमी प्रति घंटा तक चली गई। न्यूनतम पारा 15 से 12.7 डिग्री पर आ गया। इसके विपरीत तेज धूप के चलते तापमान 29 डिग्री रहा जो सामान्य से अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार और बुधवार को हवा की रफ्तार 40-45 किमी प्रति घंटा तक पहुंच जाएगी। रात से ही उत्तर पश्चिमी सर्द हवाएं चलने लगी थीं। इसने सिहरन पैदा कर दी। इसकी गति दिन में अधिक हो गई। हवा की औसत रफ्तार 07.3 किमी प्रति घंटा रही। यह बीच-बीच 35 किमी प्रति घंटा तक पहुंची। रात में असर रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:परीक्षा देने जा रहीं छात्राओं की बोलेरो पलटी, 3 की मौत; 11 घायल

दिन में तेज हवाओं से खूब धूल उड़ेगी पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होते ही पहाड़ों पर बर्फीली तूफान रुक गए। बारिश भी थम गई। इसका असर मैदानों पर पड़ने लगा। आसमान साफ होने से उत्तर पश्चिमी हवाएं फिर बहने लगीं। आसमान साफ रहने से रात का पारा गिर गया लेकिन तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान में अधिक गिरावट नहीं आ सकी। पारा 29.4 से 29 डिग्री हो गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ स्थिर होने से ठंडी हवाएं चलेंगी। 48 घंटे बाद तापमान में फिर वृद्धि संभव है। बदली न रहने से रात का पारा ज्यादा नहीं बढ़ेगा। रातें सुकून भरी लेकिन दिन गर्म रहेंगे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।