UP ghazipur chc jakhania in-charge doctor removed after conflict with OP Rajbhar subhaspa MLA Bediram राजभर के विधायक बेदीराम से उलझने वाले CHC प्रभारी हटाए गए, इस्तीफे की धमकी दी थी डॉक्टर ने, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

राजभर के विधायक बेदीराम से उलझने वाले CHC प्रभारी हटाए गए, इस्तीफे की धमकी दी थी डॉक्टर ने

यूपी में ओमप्रकाश राजभर के विधायक बेदीराम से उलझने वाले सीएचसी प्रभारी डॉ. योगेंद्र यादव पर ऐक्शन हुआ है। डॉ. योगेंद्र यादव को हटा दिया गया है। उन्हें मुख्यालय अटैच कर दिया गया है।

Mon, 25 Aug 2025 11:33 AMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
राजभर के विधायक बेदीराम से उलझने वाले CHC प्रभारी हटाए गए, इस्तीफे की धमकी दी थी डॉक्टर ने

यूपी में ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा के विधायक बेदीराम से उलझने पर गाजीपुर के जखनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी अधीक्षक डॉ. योगेंद्र यादव को मुख्यालय अटैच कर दिया गया है। यह कार्रवाई विधायक बेदी राम के साथ हुए तीखे विवाद के बाद हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वायरल वीडियो में डॉ. यादव ने इस्तीफे की धमकी दी थी, उन्होंने कहा था कि आप जैसे कई विधायक आए और गए। साथ ही विधायक पर गंभीर आरोप लगाते हुए सीएमओ से शिकायत भी की थी। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि डॉक्टर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जाए।

डीएम के निर्देश पर डॉ. योगेंद्र यादव को तत्काल प्रभाव से सीएचसी से हटाकर जिला मुख्यालय अटैच किया गया है, जहां जांच चल रही है। इस फैसले से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है, और विधायक ने इसे गरीब मरीजों की जीत बताया। जखनियां विधायक बेदी राम ने शुक्रवार सुबह 11 बजे सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें कई अनियमितताएं मिलीं, जैसे उपस्थिति रजिस्टर में अधिकांश कर्मचारियों के हस्ताक्षर न होना, अस्पताल में गंदगी का आलम, मरीजों को बाहर से दवाएं और भोजन लाना पड़ना, तथा रसोई कई दिनों से बंद होना। विधायक ने मरीजों से बात की, जिन्होंने शिकायत की कि सरकारी दवाएं उपलब्ध नहीं हैं और नाश्ता-भोजन की व्यवस्था नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आपके जैसे कई आए और गए; विधायक की नाराजगी पर डॉक्टर का फूटा गुस्सा
ये भी पढ़ें:प्रेमानंद से मिलने 7वीं का छात्र 400 KM साइकिल चलाकर पहुंचा, बच्चे ने बताई कहानी

वीडियो वायरल होने के बाद डीएम ने तत्काल संज्ञान लिया और कार्रवाई के आदेश दिए। विधायक बेदी राम ने कहा कि यह गरीबों के हित में है और अनियमितताओं पर जीरो टॉलरेंस रहेगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जांच रिपोर्ट जल्द सौंपेंगे। इस घटना ने क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सीएमओ डॉ सुनील पाण्डेय ने बताया कि डॉक्टर योगेंद्र योगेंद्र यादव को कार्यालय से संबंध कर दिया गया है। डॉ अवधेश पासवान को केंद्र की जिम्मेदारी दी गई है

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।