UP Police Constable Recruitment Exam OP Rajbhar s paper setter MLA Bediram including many on STF radar यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा: ओपी राजभर के पेपर सेटर विधायक बेदीराम समेत कई एसटीएफ की रडार पर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा: ओपी राजभर के पेपर सेटर विधायक बेदीराम समेत कई एसटीएफ की रडार पर

  • पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर एसटीएफ के रडार पर ओपी राजभर की पार्टी सुभासपा से विधायक बेदीराम भी शामिल हैं। बेदीराम पर रेलवे परीक्षाओं के साथ ही कई अन्य पर्चा लीक में शामिल रहने का आरोप है। उनके खिलाफ तीन प्रदेशों में कई मुकदमें दर्ज हैं।

Tue, 20 Aug 2024 09:03 PMYogesh Yadav हिन्दुस्तान
share
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा: ओपी राजभर के पेपर सेटर विधायक बेदीराम समेत कई एसटीएफ की रडार पर

पुलिस भर्ती बोर्ड इस बार सिपाही भर्ती परीक्षा को पूरी तरह से पारदर्शी बनाने के लिये कई बिन्दुओं पर सुरक्षा को मजबूत कर रहा है। इसी कड़ी में भर्ती बोर्ड ने पिछले 12 वर्षों में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का पर्चा लीक कराने में शामिल रहे गिरोहों का ब्योरा तैयार करवाया। फिर इसमें सरगना व उनके गिरोह के अहम सदस्यों समेत 1541 अपराधियों पर निगाह रखने के लिये एसटीएफ को अलर्ट कर दिया। इन गिरोहों के सरगना में ओपी राजभर की पार्टी सुभासपा से विधायक बेदीराम भी शामिल हैं। बेदीराम पर रेलवे परीक्षाओं के साथ ही कई अन्य पर्चा लीक में शामिल रहने का आरोप है। उनके खिलाफ तीन प्रदेशों में कई मुकदमें दर्ज हैं।

पुलिस भर्ती बोर्ड ने 12 साल में सक्रिय रहे पर्चा लीक गिरोहों के सदस्यों का पूरा ब्यारा पता कराया था। इनकी सूची तैयार की गई तो उनमें कई बड़े नाम भी निकले। बेदीराम के अलावा दो सालों में राजीव नयन मिश्र के गिरोह ने कई पर्चे लीक करवाये। पिछले साल आरओ-एआरओ और सिपाही भर्ती परीक्षा का पर्चा लीक कराने में भी गिरोह के सरगना राजीव नयन और उसके साथ अहम भूमिका में रहे सुभाष प्रकाश, डॉ. शरद और रवि अत्री इस समय जेल में है। पर, इनके गिरोह के सदस्य सक्रिय है। यह जानकारी भर्ती बोर्ड को मुखबिरों के जरिये मिली। इसके बाद ही एसटीएफ से मदद ली गई।

जमानत पर बाहर सदस्यों पर भी नजर

एसटीएफ ने पर्चा लीक मामले में जमानत पर बाहर आए सदस्यों का भी ब्योरा तैयार करना शुरू कर दिया है। इनके बारे में पता लगाने के लिए लखनऊ से बिहार व हरियाणा तक एसटीएफ पड़ताल कर रही है। अफसरों का कहना है कि परीक्षा में किसी भी तरह की धांधली का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।