गर्मी से बचाव के लिए बरतें सतर्कता, करें परहेज
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। गर्मी से बचने के लिए दिनचर्या बदलना बेहद जरूरी है।

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। गर्मी से बचने के लिए दिनचर्या बदलना बेहद जरूरी है। तापमान में उतार-चढ़ाव से स्वास्थ्य को लेकर परेशानियां बढ़ना स्वाभाविक है, लेकिन थोड़ी से सतर्कता और परहेज के चलते हम स्वयं को स्वस्थ रख सकते हैं। हमारी दिनचर्या भी सामान्य बनी रहेगी। ऐसा कहना है मेंहदावल सीएचसी के चिकित्सकों का।सीएचसी अधीक्षक डा. आईडी गौरव ने बताया कि इस मौसम में तेज धूप होने से लू लगने की आशंका बढ़ जाती है। शरीर में पानी और नमक की बड़ी मात्रा में कमी हो जाती है। इस समस्या से बचने के लिए हमें पेय पदार्थों को दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।
सुबह से लेकर देर रात तक पेय पदार्थ जैसे नींबू-पानी, बेल और गन्ने का रस, मट्ठा, छाछ, सादा पानी और लस्सी का सेवन अधिक मात्रा में करना चाहिए। तैलीय पदार्थों से एकदम परहेज करें।धूप से बचने के लिए यह करें उपायचिकित्साधिकारी डा. आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि गर्मी के मौसम में जब भी धूप में बाहर निकलें, शरीर को ढंक कर रखें और धूप से बचें। जब भी आप धूप में जा रहे हैं तो सिर और आंखों को ढंककर रखें। आंखों के लिए चश्मे और सिर के लिए कपड़े या टोपी का इस्तेमाल करें। साथ ही अचानक ठंडी जगह से एकदम गर्म जगह पर जाने से बचें। जैसे अगर आप लंबे समय से एसी में बैठे हैं तो एकदम से धूप में ना जाएं। सबसे जरूरी बात खाली पेट कभी घर से बाहर न निकलें कुछ-कुछ घंटों के अंतराल पर ककड़ी खीरा, तरबूज-खरबूज आदि का सेवन जरूर करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन