Demand for Cow Protection and Promotion Memorandum Submitted to Chief Minister गो-सम्मान आह्वान अभियान के तहत गोवंश संरक्षण को सौंपा ज्ञापन, Etah Hindi News - Hindustan
More

गो-सम्मान आह्वान अभियान के तहत गोवंश संरक्षण को सौंपा ज्ञापन

Etah News - गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में गोवंश की सुरक्षा और सेवा की मांग की गई है। यह बताया गया कि गोवंश भारतीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था का हिस्सा है, लेकिन वर्तमान में संकट में है। ज्ञापन में गोवंश संरक्षण के लिए कानून बनाने और गोतस्करी पर सख्त दंड का प्रस्ताव है।

Mon, 27 April 2026 11:47 PMNewswrap हिन्दुस्तान, एटा
share
गो-सम्मान आह्वान अभियान के तहत गोवंश संरक्षण को सौंपा ज्ञापन

गोवंश संरक्षण और संवर्धन की मांग को लेकर गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार हिमांशू पांडे को सौंपा। ज्ञापन में गोवंश की सुरक्षा, सेवा और उन्हें राज्य माता का सम्मान दिलाने की मांग उठाई गई। अभियान से जुड़े लोगों ने तहसील प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन शासन तक पहुंचाने का अनुरोध किया। ज्ञापन में बताया गया कि गोवंश भारतीय संस्कृति, कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, लेकिन वर्तमान में दुर्घटनाओं, कुपोषण, तस्करी और अव्यवस्थित प्रबंधन के कारण संकट में है। सौंपे गए ज्ञापन में मांग थी कि गोवंश संरक्षण के लिए एकीकृत कानून, स्वतंत्र मंत्रालय का गठन, राष्ट्रीय गो सेवा एवं संरक्षण अधिनियम लागू करना, गोतस्करी और गौहत्या पर कड़े दंडात्मक प्रावधान, गो-आधारित अर्थव्यवस्था और जैविक कृषि को बढ़ावा, प्रत्येक जिले में आदर्श गौशालाओं की स्थापना, राजमार्गों पर गोवंश सुरक्षा और उपचार की विशेष व्यवस्था की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोसम्मान को लेकर सौंपा ज्ञापन

ज्ञापन के समर्थन में कई लोगों ने हस्ताक्षर किए। ज्ञापन देने वालों में शिव कुमार दुबे, दिनेश चंद, लल्लन, राकेश कुमार निषाद, बृजेश दुबे, अमित दुबे, गौरव शास्त्री, रामानंद, लाल, अंकुश पांडेय, संदीप लोधी, मनोज मिश्रा, रतन पांडेय, कन्हैया,पंकज शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोवंश संरक्षण के लिए सख्त कानून की मांग,सौंपा ज्ञापन
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चंदौसी में युवाओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।