Village Panchayat Meeting Development Programs and Government Schemes Reviewed in Itayala Maafi ग्राम चौपाल में जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी, Sambhal Hindi News - Hindustan
More

ग्राम चौपाल में जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

Sambhal News - ग्राम पंचायत इटायला माफी में न्याय पंचायत स्तरीय चौपाल का आयोजन हुआ। इसमें विकास योजनाओं की समीक्षा की गई और स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत, महिला सशक्तिकरण और पशुपालन योजनाओं पर चर्चा की गई। जल निगम की समस्या का समाधान भी सुनिश्चित किया गया।

Sat, 13 June 2026 02:00 AMNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share
ग्राम चौपाल में जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

ग्राम पंचायत इटायला माफी में शुक्रवार को न्याय पंचायत स्तरीय ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल की शुरुआत ग्राम पंचायत इटायला माफी की प्रगति पुस्तिका का वाचन कर की गई। इसके बाद विभिन्न विकास कार्यक्रमों और संचालित सरकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए लाभार्थियों का सत्यापन किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डिप्टी सीएमओ डॉ. विश्वास अग्रवाल ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं एवं आयुष्मान भारत योजना की जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने आशा डायरी और पुष्टाहार वितरण रजिस्टर का निरीक्षण किया। आशा कार्यकर्ता द्वारा गर्भवती महिलाओं को मिलने वाले पुष्टाहार, टीकाकरण, प्रसव पूर्व जांच तथा अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्राम चौपाल में जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

पशुपालन विभाग की ओर से मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलेंद्र सिंह ने पशुओं के टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, देशी गाय पालन तथा बकरी पालन योजनाओं की जानकारी प्रदान की। वहीं जिला समाज कल्याण अधिकारी ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना तथा शादी अनुदान योजना के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया। सीडीओ ने लखपति दीदी योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), विकसित भारत अभियान समेत अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने पर बल दिया। जिला कृषि अधिकारी ने उर्वरकों की उपलब्धता, समितियों पर खाद की स्थिति तथा उन्नतशील बीजों के संबंध में जानकारी दी। चौपाल के दौरान ग्राम प्रधान भैसोड़ा द्वारा जल निगम से संबंधित समस्या उठाई गई, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने जल निगम के सहायक अभियंता को तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने ग्राम पंचायत के मार्गों और नालियों का निरीक्षण कर ग्राम प्रधानों को नियमित सफाई, आवश्यक मरम्मत कार्य तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत अधिक से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर समस्त अधिकारी मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोविंदपुर गोरियों गांव में सीडीओ ने लगाई रात्रि चौपाल
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रात्रि चौपाल में गूंजी पेयजल और बिजली की समस्याएं

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।