नेताओं ने घटाए काफिले, प्रशासन भी करेगा डीजल बचत
Sambhal News - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत की अपील का प्रभाव जनपद में दिखाई देने लगा है। मंत्री और भाजपा पदाधिकारियों ने अपने काफिलों में वाहनों की संख्या कम की है। प्रशासनिक अमला भी डीजल बचत की योजना बना रहा है। अधिकारियों के दौरे कम करने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का उपयोग किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत और संसाधनों के संयमित उपयोग की अपील का असर अब जनपद में भी दिखाई देने लगा है। जिले के मंत्री और भाजपा पदाधिकारियों ने अपने काफिलों में चलने वाले वाहनों की संख्या कम करनी शुरू कर दी है। इसके साथ ही समर्थकों से भी अनावश्यक वाहन न लगाने की अपील की जा रही है, ताकि डीजल की खपत पर नियंत्रण रखा जा सके। जनपद में मंत्री ने अपने काफिले से कई वाहन कम कर दिए हैं, जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष ने भी समर्थकों के साथ चलने वाली गाड़ियों की संख्या घटा दी है। पार्टी नेताओं का कहना है कि मौजूदा परिस्थितियों में ईंधन की बचत बेहद जरूरी है और इसकी शुरुआत खुद से करनी चाहिए। दूसरी ओर प्रशासनिक अमला भी डीजल बचत की दिशा में नई योजना तैयार कर रहा है।
व्यक्तिगत संकल्प
प्रधानमंत्री की बहुत अच्छी पहल है। इस अपील का हम पालन करेंगे। वैश्विक संकट है इसमें सबको मिलकर डीजल पेट्रोल का कम से कम उपयोग करना है। मैं तो पहले से ही एक गाड़ी का प्रयोग करता हूं। अपने कार्यकर्ताओं से भी हमने वाहनों का कम से कम करने की अपील की है। - चौधरी हरेन्दर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष
महत्वपूर्ण निर्णय
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन