BJP President Nitin Naveen Reduces Vehicle Convoy Energy Conservation Initiatives भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी अपने काफिले की गाड़ियों को कम किया, Delhi Hindi News - Hindustan
More

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी अपने काफिले की गाड़ियों को कम किया

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी अपने काफिले की गाड़ियों को कम किया-----------------------------उत्तर प्रदेश समेत कई मुख्यमंत्रियों ने भी काफिले कम किए -भाजपा मुख्यालय में भी ऊर्जा बचत, कई लाइटें बंद की...

Wed, 13 May 2026 06:40 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
 भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी अपने काफिले की गाड़ियों को कम किया

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी अपने काफिले की गाड़ियों को कम किया ----------------------------

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रधानमंत्री ने काफिले में कम कीं गाड़ियां

-उत्तर प्रदेश समेत कई मुख्यमंत्रियों ने भी काफिले कम किए

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए विधानसभा समितियों का भ्रमण स्थगित,स्पीकर महाना के निर्देश पर आदेश जारी

-भाजपा मुख्यालय में भी ऊर्जा बचत, कई लाइटें बंद की गई

-----------------------------

नईदिल्ली। विशेष संवाददाता

प्रधानमंत्री मोदी का आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने साथ चलने वाली गाड़ियों के काफिले को कम कर दिया है। भाजपा के कई केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने भी अपने अपने काफिले कम किए हैं। भाजपा मुख्यालय में ऊर्जा बचत के लिए कई लाइटों को बंद कर दिया गया है और एयर कंडीशनरों को भी बचत मोड पर चलाया जा रहा है।

ऊर्जा संरक्षण की दिशा में कदम

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम कर पुनः सिद्ध किया है कि वे सही मायने में देश के ''प्रधानसेवक'' हैं। जब नेतृत्व स्वयं मिसाल पेश करता है, तो वह जन-आंदोलन बन जाता है। प्रधानमंत्री की इस पहल से प्रेरणा लेते हुए वह भी अपने काफिले की गाड़ियाँ कम कर रहे हैं और ऊर्जा संरक्षण की दिशा में कई अन्य कदम उठा रहे हैं। उन्होंने आव्हान किया कि हम सब मिलकर संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करें और राष्ट्रहित में अपना योगदान सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्रियों का निर्णय

प्रधानमंत्री मोदी के इस आह्वान और भाजपा अध्यक्ष के समर्थन के बाद, कई भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी इसी राह पर चलने का निर्णय लिया है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान सहित कई अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी अपने-अपने सुरक्षा काफिलों में वाहनों की संख्या कम करने और अनावश्यक खर्चों में कटौती करने की दिशा में कदम उठाए हैं। इन मुख्यमंत्रियों का मानना है कि प्रधानमंत्री की यह पहल न केवल ईंधन और ऊर्जा की बचत करेगी, बल्कि वीआईपी संस्कृति को खत्म वकर आम जनता के बीच एक सकारात्मक संदेश भी देगी।

भाजपा मुख्यालय में ऊर्जा बचत

इस बीच भाजपा मुख्यालय में भी ऊर्जा बचत पर अमल शुरू हो गया है। पार्टी में दोपहर में सभी गैर जरूरी लाइटों को बंद कर दिया गया। न्यूनतम जरूरी लाइटों का ही उपयोग किया जा रहा है। पार्टी दफ्तर के एसी को भी अब ऊर्जा बचत मोड पर चलाया जा रहा है और किसी भी पदाधिकारी के कक्ष में न होने पर उसे तत्काल बंद किया जा रहा है।

----------------------------

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लग्जरी कार छोड़ रहे मंत्री, साइकिल से कोर्ट पहुंचे जज; पीएम मोदी की अपील का दिखने लगा असर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।