भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी काफिले में कम की गाड़ियां
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उदाहरण को देखते हुए अपने काफिले की गाड़ियों की संख्या कम करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि यह ऊर्जा संरक्षण और संसाधनों के सही उपयोग के लिए आवश्यक है। पीएम मोदी का नेतृत्व दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गया है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी अपने साथ चलने वाले गाड़ियों की संख्या कम कर दी है। बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर भाजपा अध्यक्ष ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम कर पुनः सिद्ध किया है कि वे सही मायने में देश के 'प्रधानसेवक' हैं। जब नेतृत्व स्वयं मिसाल पेश करता है, तो वह जन-आंदोलन बन जाता है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बीच संसाधनों का सही उपयोग अत्यंत आवश्यक है। प्रधानमंत्री की इस पहल से प्रेरणा लेते हुए मैं भी अपने काफिले की गाड़ियां कम कर रहा हूं।
ऊर्जा संरक्षण की दिशा में कई अन्य कदम उठा रहा हूं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन