विपक्षी दलों का महिला विरोधी रवैया हुआ उजागर: धर्मवीर
Etawah-auraiya News - इटावा में भाजपा के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव में महिला आरक्षण बिल के पारित न होने के मुद्दे को उठाएगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने इस बिल का विरोध कर महिलाओं के अधिकारों का उल्लंघन किया है। भाजपा महिलाओं को अधिकार देने के लिए प्रतिबद्ध है।

इटावा। भाजपा चुनाव में महिला आरक्षण बिल के पारित न होने के मुद्दे को लेकर जाएगी। 2019 के चुनाव तो अभी दूर हैं लेकिन 2027 के विधान सभा चुनाव में विपक्ष के इस महिला विरोधी रवैए को उजागर किया जाएगा। यह बातें जिले के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कही। सिंचाई विभाग के डाक बंगले में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को अधिकार देना चाहती है और संसद, विधानसभाओं में 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करना चाहती है। इसके लिए विधेयक लाया गया था लेकिन कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों के विरोध के कारण बिल पास नहीं हो सका।
इस बिल का विरोध कर इन दलों ने बता दिया है कि वे महिला विरोधी हैं। देश की महिलाएं सभी को समझ रही हैं। कहा कि भाजपा की सरकार वोटों के मकसद से कोई काम नहीं करती। देशहित और समाज हित में काम करती है। कांग्रेस, सपा, टीएमसी, डीएमके ने इस बिल को पारित नहीं होने दिया। कांग्रेस ने महिलाओं के अधिकारों को हमेशा दबाया है और कांग्रेस के सहयोगी भी उसका साथ दे रहे हैं ।प्रभारी मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने कई योजनाएं महिलाओं के लिए चलाई हैं। राशन कार्ड पर भी अब महिलाओं का नाम पहले आता है। तीन तलाक जैसे मामलों से भी महिलाओं को मुक्ति दिलाई है। बातचीत के दौरान जिला अध्यक्ष अनूप गुप्ता महिला जिला अध्यक्ष बिरला शाक्य, पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य व प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, प्रीति दुबे ,नीतू नारायण मिश्रा, मधु तोमर मौजूद रहीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन