विधानसभा चुनाव को लेकर बोले अखिलेश, भाजपा को हटाने के लिए चलाना होगा वोट का बुलडोजर
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अखिलेश यादव ने कहा है कि विधानसभा चुनाव करीब है। भाजपा को हटाने के लिए वोट का बुलडोजर चलाकर उसे सत्ता से बाहर करना है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि विधानसभा चुनाव करीब है। कार्यकर्ताओं ने जैसे लोकसभा चुनाव में सपा को जिताया वैसे ही विधानसभा चुनाव में जिताना है। यूपी को विकास के रास्ते पर ले जाने के लिए भाजपा को सत्ता से हटाना जरूरी है। लोकतंत्र में सबसे बड़ी ताकत वोट है। भाजपा को हटाने के लिए वोट का बुलडोजर चलाकर उसे सत्ता से बाहर करना है।
अखिलेश मंगलवार को पार्टी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के हटने से ही शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून। व्यवस्था और बिजली व्यवस्था में सुधार होगा। उत्तर प्रदेश में विकास और निर्माण के काम नए सिरे से शुरू होंगे। भाजपा सरकार की आर्थिक नीतियों ने देश के सामने संकट पैदा किया है। महंगाई, लगातार बढ़ती जा रही है। सरकार ने बिजली महंगी कर दी है। स्मार्ट मीटर लगाकर जनता से लूट की। डीजल और अन्य ईंधन की कीमते व्यवस्था और बिजली व्यवस्था में सुधार होगा।
उत्तर प्रदेश में विकास और निर्माण के काम नए सिरे से शुरू होंगे। भाजपा सरकार की आर्थिक नीतियों ने देश के सामने संकट पैदा किया है। महंगाई, लगातार बढ़ती जा रही है। सरकार ने बिजली महंगी कर दी है। स्मार्ट मीटर लगाकर जनता से लूट की। डीजल और अन्य ईंधन की कीमते बढ़ती जा रही हैं। यूरिया और अन्य खादों के लिए संकट है। किसान परेशान है। नौजवान नौकरी के लिए भटक रहे है। भाजपा सरकार ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया। भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने कहा कि भाजपा पीडीए से डरी हुई है। पीडीए के निर्दोषों के खिलाफ साजिश कर रही है। पीडीए भाजपा के षडयंत्रों को समझ चुका हैं।
'भाजपा प्रत्याशी बदलने जा रही'
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिना किसी का नाम लिए हुए कहा है कि अभी हाफ हुए हैं, विधानसभा में टिकट नहीं मिलेगा तो साफ हो जाएंगे। जब सारे 'घटिया एक्सप्रेस-वे' बन गए और भ्रष्टाचार का आपसी लेनदेन का टारगेट पूरा हो गया तब हटाया तो क्या हटाया? उन्होंने कहा भाजपा 225 सीटों पर उम्मीदवार बदलने जा रही है। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया पर लिखा, सुना है इलाहाबाद की सारी सीटों पर भाजपा प्रत्याशी बदलने जा रही है।
भाजपा से लोगों का मोहभंग हुआः अजय
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मंगलवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर कहा कि सत्ताधारी दल से आम जनता का मोहभंग हो गया है। वह पार्टी में बरेली, लखीमपुर, सीतापुर आदि जिलों से आए लोगों के सदस्यता कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। अजय राय ने कहा कि कई जिला पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान भी कांग्रेस की सदस्यता ले रहे हैं। यह राहुल गांधी द्वारा आम जनता और देश के लिए उठाई जा रही आवाज को समर्थन है। जनता भाजपा की नीतियों से त्रस्त है। डीजल-पेट्रोल, सीएनजी, कमर्शियल और घरेली गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों से जनता परेशान है। सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने भी सदस्यता ग्रहण करने वालों को संबोधित किया।




साइन इन