samajwadi party akhilesh yadav statement up politics 2027 election nari samriddhi yojana bjp attack सरकार बनी तो हर साल महिलाओं को इतने हजार देंगे... अखिलेश यादव का ऐलान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सरकार बनी तो हर साल महिलाओं को इतने हजार देंगे... अखिलेश यादव का ऐलान

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ऐलान किया कि 2027 में सत्ता में आने पर नारी समृद्धि सम्मान योजना के तहत महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपए देंगे। साथ ही समाजवादी पेंशन फिर से शुरू करेंगे। इस दौरान उन्होने कानून व्यवस्था को लेकर बीजेपी पर हमला बोला

Sun, 22 March 2026 03:58 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
सरकार बनी तो हर साल महिलाओं को इतने हजार देंगे... अखिलेश यादव का ऐलान

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिलाओं के लिए बड़ा चुनावी ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में सपा की सरकार बनने पर “नारी समृद्धि योजना” के तहत महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये दिए जाएंगे। साथ ही समाजवादी पेंशन योजना को भी फिर से शुरू किया जाएगा। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं और पुलिस से राजनीतिक काम लिया जा रहा है। उनका आरोप था कि “हथेली गरम, पुलिस नरम” के सिद्धांत पर काम हो रहा है, जिससे कानून व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

मानकों के अनुरूप नहीं है ग्रीन कॉरिडोर- अखिलेश

ग्रीन कॉरिडोर को लेकर भी अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि लखनऊ में बनाया जा रहा ग्रीन कॉरिडोर मानकों के अनुरूप नहीं है और इसमें पैदल चलने वालों के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है। उन्होंने दावा किया कि कम लागत में बेहतर परियोजना बनाई जा सकती थी, लेकिन करीब सात हजार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। अखिलेश ने गोरखपुर और अन्य जिलों में हुई आपराधिक घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कमजोर हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ मामलों में दबाव में आकर आरोपियों को बचाया जा रहा है और एफआईआर से नाम हटाए जा रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन हैं मूर्ति देवी-मालती देवी? जिनके नाम पर अखिलेश ने शुरू किया महिला सम्मान
ये भी पढ़ें:UP में बड़ी शपथ होने जा रही, 27 को लेकर अखिलेश का दावा; PDA दांव पर जताया भरोसा

फिल्मों का राजनीतिक लाभ लिया जा रहा- अखिलेश

फिल्म ‘धुरंधरः द रिवेंज’ को लेकर भी उन्होंने बिना नाम लिए भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए फिल्मों का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने इसे विपक्षी दलों को बदनाम करने की कोशिश बताया। उन्होने महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के बिना प्रदेश का विकास संभव नहीं है। उन्होंने दावा किया कि सपा सरकार आने पर महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और आर्थिक सशक्त करण के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन जरूरी है और जनता आगामी चुनाव में बदलाव लाने का मन बना चुकी है।

योगी सरकार के संभावित कैबिनेट विस्तार पर तंज

वहीं योगी सरकार के संभावित कैबिनेट विस्तार पर तंज कसते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि इन लोगों ने नवरात्रि में कैबिनेट विस्तार का तय किया है। यह तो रुठे हुए को मनाने का प्रयास है, जब बजट पूरा खर्च हो गया है, तो मंत्री बना रहे हैं। कई विभागों को जल्दी-जल्दी बजट दिया जा रहा। एक विभाग ने एक हजार करोड़ के टेंडर स्वीकृत भी कर दिए, उसमें सेवई मिली या गुझिया मिली, इसका पता नहीं चला है। इस दौरान सपा कार्यालय पर अखिलेश यादव ने मूर्ति देवी-मालती देवी महिला सम्मान समारोह के दौरान कई महिलाओं को सम्मानित किया। इस दौरान उनकी पत्नी और मैनपुरी सांसद डिंपल यादव भी मौजूद रहीं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।