saharanpur police custody firing girl shot by brothers chc fatehpur up crime पुलिस कस्टडी में युवती पर फायरिंग; दो घंटे से घात लगाए थे हमलावर और पुलिस थी निहत्थी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पुलिस कस्टडी में युवती पर फायरिंग; दो घंटे से घात लगाए थे हमलावर और पुलिस थी निहत्थी

सहारनपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस कस्टडी में युवती पर फायरिंग से सनसनी है। दो घंटे से उसके सगे भाई वारदात को अंजा देने के लिए घात लगाए थे। युवती जिन पुलिस वालों की कस्टडी में थी वह निहत्थे ही थे। ऐसे में हमलावर फरार भी हो गए।

Tue, 24 March 2026 06:22 AMYogesh Yadav सहारनपुर, वरिष्ठ संवाददाता
share
पुलिस कस्टडी में युवती पर फायरिंग; दो घंटे से घात लगाए थे हमलावर और पुलिस थी निहत्थी

Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में पुलिस कस्टडी में युवती पर फायरिंग ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस कस्टडी में मौजूद युवती पर उसके भाइयों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं और यह हमला पूरी प्लानिंग से अंजाम दिया गया। बताया गया है कि हमलावर दो घंटे से सीएचसी परिसर में घात लगाए बैठे थे। मेडिकल के बाद युवती को प्राइवेट कार से ले जाया जा रहा था तभी दोनों भाई पहुंच गए। कार के शीशे से पिस्टल सटाकर गोलियां चला दी। एक गोली युवती के सिर में जा लगी।

कार में महिला कांस्टेबल प्रीति और एसआई विजयपाल सिंह भी थे, वे भी गोली की जद में आ सकते थे। हमलावर पहले उस तरफ से गोली चलाना चाहते थे, जहां कांस्टेबल प्रीति बैठी थी, लेकिन उसने साहस दिखाते हुए युवती के सामने आकर खुद को ढाल बना लिया। इसके बाद हमलावर दूसरी ओर से शीशे पर सटाकर फायरिंग करने लगे।

एसआई विजयपाल सिंह के पास कोई हथियार नहीं था। इसके बाद भी साहस दिखाते हुए एक हमलावर को पकड़ भी लिया लेकिन हाथापाई में वह छूटकर भाग निकला। एक आरोपी दीवार फांदकर और दूसरा मुख्य गेट से फरार हो गया। पुलिस को मौके से तीन खोखे मिले हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फूट-फूटकर रोने वाले संजय निषाद कैबिनेट बैठक से दूर प्रयागराज में धरने पर बैठे

इस तरह हुआ पूरा घटनाक्रम

रामखेड़ी गांव निवासी 25 वर्षीय राखी 16 मार्च को लापता हो गई थी। परिजनों ने 17 मार्च को थाना फतेहपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया कि मोहम्मदपुर कंधेला गांव के लवकुश और गोविंद उसे बहला-फुसलाकर ले गए हैं।

सोमवार सुबह युवती को कोई थाने के बाहर छोड़ गया था। परिजनों को बुलाया गया, लेकिन युवती ने उनके साथ जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने बयान लेकर उसे मेडिकल को सीएचसी भेजा, जहां यह वारदात हुई।

प्रेमी के पक्ष में बयान के बाद हुआ खूनखराबा

सहारनपुर। सोमवार सुबह जब युवती अचानक थाने पहुंची तो उसने पुलिस से बयान दर्ज करने को कहा। युवती ने खुद को बालिग बताते हुए प्रेमी के पक्ष में बयान दिए। युवती के इस रुख की जानकारी परिजनों, खासकर भाइयों तक पहुंच गई। आशंका जताई जा रही है कोर्ट में भी युवती इस तरह बयान देती, इसके चलते भाइयों ने जल्दबाजी में वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई। सीएचसी पहुंचते ही भाइयों ने फायरिंग कर दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बसपा को बड़ा झटका दिग्गज मुस्लिम चेहरा और पैनलिस्ट एमएच खान सपा में हुए शामिल

सीएचसी में अफरातफरी, स्टाफ सहमा

फायरिंग से सीएचसी परिसर में दहशत फैल गई। स्टाफ घबरा गया। फायरिंग के बाद अस्पताल परिसर में भगदड़ जैसे हालात बन गए। मरीज, तीमारदार और स्टाफ सभी सहम गए। प्रभारी डॉ. संजीव कुमार ने बताया उनके कार्यकाल में इस तरह की घटना पहली बार हुई है।

आठ सुरक्षाकर्मियों के बीच चली गोली और आरोपी फरार

सहारनपुर। जिस समय यह वारदात हुई, उस समय सीएचसी परिसर में करीब आठ सुरक्षाकर्मी मौजूद थे, बावजूद इसके आरोपी आसानी से फरार हो गए। सीएचसी में मेडिकल प्रक्रिया पूरी होने के बाद जैसे ही युवती को वापस ले जाने की तैयारी की जा रही थी, तभी हमलावरों ने फायरिंग कर दी। गोली सीधे युवती के सिर में धंस गई, जो आरपार नहीं हुई, उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मार्च में क्यों बारिश? मौसम विभाग ने बताया, अप्रैल में भी ठंड का होगा एहसास

युवती रामखेड़ी, युवक मोहम्मदपुर कंधेला निवासी

घायल युवती राखी गांव रामखेड़ी की है। हमलावर उसके सगे भाई रवि और मोंटी हैं। युवती के साथ जाने वाले युवक लवकुश और गोविंद निवासी मोहम्मदपुर कंधेला बताए गए हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।