saharanpur pm modi visit delhi dehradun expressway inauguration traffic diversion पीएम मोदी के कार्यक्रम से पहले दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा का अभेद्य घेरा, डायवर्जन लागू, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पीएम मोदी के कार्यक्रम से पहले दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा का अभेद्य घेरा, डायवर्जन लागू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को सहारनपुर से दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम को देखते हुए एक्सप्रेस-वे पर 5 लेयर का सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है और 4000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

Mon, 13 April 2026 12:09 PMYogesh Yadav सहारनपुर, संवाददाता
share
पीएम मोदी के कार्यक्रम से पहले दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा का अभेद्य घेरा, डायवर्जन लागू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार 14 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे। कार्यक्रम को देखते हुए एक्सप्रेसवे पर अभेद्य सुरक्षा घेरा बनाया गया है। रविवार की शाम से ही अलग-अलग मार्गों पर 46 घंटे का डायवर्जन भी लागू कर दिया गया है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चार हजार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। कई जिलों से फोर्स सहारनपुर पहुंच गई है। आगरा, मेरठ और बरेली जोन से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। इसके साथ ही केंद्रीय और प्रदेश की खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट मोड में हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर सहारनपुर आ रहे हैं। इस अवसर पर वह दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पिछले 15 दिनों से बिहारीगढ़ के गणेशपुर में तैयारियां चल रही है। अब तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था सबसे बड़ी चुनौती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस हाईवे पर अब बाइक-ऑटो या ट्रैक्टर दिखा तो 20 हजार जुर्माना, NHAI का आदेश जारी

पांच लेयर सुरक्षा घेरा

सभा स्थल पर प्रवेश से पहले 5 लेयर की सुरक्षा जांच की व्यवस्था की गई है। हर व्यक्ति की सघन चेकिंग अनिवार्य की गई है। आम नागरिकों के लिए अलग सुरक्षा और प्रवेश व्यवस्था होगी। सभा स्थल के आसपास लगभग 2 किलोमीटर क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था की गई है।

आज आएंगे सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार यानि आज सहारनपुर पहुंचेंगे। अपने इस महत्वपूर्ण दौरे में मुख्यमंत्री वाइल्डलाइफ कॉरिडोर का निरीक्षण करेंगे, डाट काली मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लेंगे और विकास परियोजनाओं की समीक्षा भी करेंगे। देर शाम सर्किट हाउस में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे।

डाट काली मंदिर दिल्ली-देहरादून हाईवे पर आस्था का प्रमुख केंद्र है। मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है। दर्शन के दौरान ट्रैफिक नियंत्रित रहेगा और स्थानीय श्रद्धालुओं की भीड़ संभावित रहेगी।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के पूरे दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए अतिरिक्त फोर्स जगह जगह तैनात की गई है और सभी मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पश्चिम UP की 'जाट' सियासत और योगी-जयंत की संयुक्त जनसभा, क्यों अहम है आज का दिन

डायवजर्न लागू

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सहारनपुर पुलिस प्रशासन ने व्यापक ट्रैफिक प्लान लागू किया है। दिल्ली-देहरादून ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन और जनसभा के चलते रविवार शाम 6 बजे से ही डायवर्जन लागू कर दिया गया है। 14 अप्रैल शाम 4 बजे तक रूट डायवर्जन प्रभावी रहेगा। वीवीआईपी मूवमेंट और भारी भीड़ को देखते हुए देहरादून आने-जाने वाले वाहनों के मार्ग पूरी तरह बदले गए हैं।

एसएसपी अभिनंदन सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को सख्ती से डायवर्जन प्लान लागू कराने और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि इस विशेष ट्रैफिक व्यवस्था का उद्देश्य आमजन को जाम से राहत देना, वीवीआईपी मूवमेंट को सुरक्षित बनाना और कार्यक्रम के दौरान किसी भी अव्यवस्था को रोकना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्मी में बिजली संकट की आशंका, कर्मचारियों पर ऐक्शन से गुस्सा, 15 से आंदोलन

एसएसपी अभिनंदन सिंह के अनुसार वीवीआईपी कार्यक्रम को देखते हुए यह डायवर्जन प्लान सुरक्षा और सुचारु यातायात के लिए लागू किया गया है। सभी थाना प्रभारियों और यातायात पुलिस को सख्ती से निर्देश दिए गए हैं कि कहीं भी जाम की स्थिति न बनने पाए और आमजन को कम से कम परेशानी हो।

ऐसे रहेगा डायवर्जन

मुजफ्फरनगर-देहरादून मार्गः रामपुर तिराहा/मलीरा कट-पुरकाजी-मंगलौर-रुड़की/हरिद्वार

मुजफ्फरनगर/देवबंद/नागल-देहरादून मार्गः कोलकी बाईपास-गागलहेड़ी-भगवानपुर-रुड़की/हरिद्वार

सहारनपुर-देहरादून मार्गः गागलहेड़ी तिराहा-भगवानपुर-रुड़की/हरिद्वार

बेहट/छुटमलपुर-देहरादून मार्गः बड़कलां अंडरपास-भगवानपुर-रुड़की/हरिद्वार

यमुनानगर-देहरादून मार्गः पोंटा साहिब मार्ग से आवागमन

देहरादून-सहारनपुर (बिहारीगढ़ होकर): ऋषिकेश/हरिद्वार की ओर डायवर्ट

दिल्ली/शामली-देहरादून मार्ग: बाबरी कट-मुजफ्फरनगर हाईवे-रुड़की/हरिद्वार

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।