Sadhvi Niranjan Jyoti became the chairperson of the Backward Classes Commission मोदी सरकार ने साध्वी निरंजन ज्योति को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की बनीं अध्यक्ष, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मोदी सरकार ने साध्वी निरंजन ज्योति को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की बनीं अध्यक्ष

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। 18 मार्च यानी बुधवार को पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का आभार जताया। वहीं, उन्हें अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

Wed, 18 March 2026 06:26 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share
मोदी सरकार ने साध्वी निरंजन ज्योति को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की बनीं अध्यक्ष

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी नेत्री साध्वी निरंजन ज्योति को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। 18 मार्च यानी बुधवार को पदभार ग्रहण करने के बाद निरंजन ज्योति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक मेटा पर फोटो शेयर करते हुए राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का आभार जताया।

साध्वी निरंजन ज्योति ने मेटा पर अपने पोस्ट की शुरुआत देवी स्तुति मंत्र से की। उन्होंने लिखा, 'सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके। शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणि नमोस्तुते॥ नई दिल्ली में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। पिछड़े समाज के सम्मान, अधिकारों की रक्षा और उनके समग्र विकास के लिए समर्पित यह दायित्व प्रदान करने के लिए महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का यह संकल्प है कि पिछड़े समाज को न्याय, सुरक्षा, सम्मान और विकास के समान अवसर प्राप्त हों। इसी भावना के साथ आयोग कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। जब पिछड़ा समाज सशक्त होगा, तभी भारत चतुर्दिक विकास पथ पर अग्रसर बनेगा।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केशव मौर्य ने योगी को धन्यवाद दिया, कहा- फर्जी PDA की धज्जियां उड़ा दीजिए

साध्वी के समर्थकों में खुशी की लहर

उधर, साध्वी निरंजन ज्योति को पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।इस नियुक्ति पर भाजपाइयों में हर्ष की लहर है। साध्वी निरंजन ज्योति के पैतृक गांव पत्योरा में भी जश्न जैसा माहौल है। तांबेश्वर नगर स्थिति आवास पर समर्थकों का आना-आना प्रारंभ हो गया, यहां से लोग उनके मूसानगर आश्रम भी जा रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ढाई लाख शिक्षकों-कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने 25 लाख की ग्रेच्युटी

साध्वी निरंजन ज्योति का रजनीतिक करियर

साल 2002 के विधानसभा चुनाव से हमीरपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी की हैसियत से अपना राजनीतिक सफर शुरू करने वाली महामंडेश्वर और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा से उनके समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई। मूल रूप से सुमेरपुर ब्लाक के पत्योरा गांव की रहने वाली साध्वी निरंजन ज्योति वर्ष 2012 में हमीरपुर विधानसभा से भाजपा की विधायक चुनी गई थी। साल 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में साध्वी निरंजन ज्योति फतेहपुर से सांसद बनने के साथ ही केंद्रीय राज्यमंत्री बनी। इस दौरान साध्वी निरंजन ज्योति जितनी राजनैतिक रूप से सशक्त हुई उतनी ही धार्मिक रूप से उनके पद में बढ़ोत्तरी होती गई। उन्हें महामंडेश्वर की उपाधि प्रदान की गई। अब केंद्र सरकार ने साध्वी निरंजन ज्योति को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनाया है। इस नियुक्ति पर भाजपाइयों में हर्ष की लहर है। साध्वी निरंजन ज्योति के पैतृक गांव पत्योरा में भी जश्न जैसा माहौल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को राहत देगी योगी सरकार, UPPCL ने की घोषणा
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।