Ruckus in Aligarh over removal of Baba Saheb statue angry mob pelted stones at police अलीगढ़ में बाबा साहब की प्रतिमा हटाने को लेकर बवाल, उग्र भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव, बाइक भी फूंकी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अलीगढ़ में बाबा साहब की प्रतिमा हटाने को लेकर बवाल, उग्र भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव, बाइक भी फूंकी

  • अलीगढ़ में ग्राम समाज की जमीन से डा. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति हटाए जाने को लेकर बवाल हो गया। उग्र भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसमें दरोगा सहित सात पुलिस कर्मी घायल हो गए। भीड़ ने छह बाइकों को आग के हवाले कर दिया।

Tue, 28 Jan 2025 10:34 PMPawan Kumar Sharma हिन्दुस्तान, वरिष्ठ संवाददाता, अलीगढ़
share
अलीगढ़ में बाबा साहब की प्रतिमा हटाने को लेकर बवाल, उग्र भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव, बाइक भी फूंकी

यूपी के अलीगढ़ में ग्राम समाज की जमीन से डा. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति हटाए जाने को लेकर मंगलवार की शाम थाना रोरावर के गांव इब्राहिमपुर-भीमपुर में बवाल हो गया। उग्र भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसमें दरोगा सहित सात पुलिस कर्मी घायल हो गए। भीड़ ने छह बाइकों को आग के हवाले कर दिया। वहीं पुलिस-प्रशासन के वाहनों को भी क्षतिग्रस्त किया। बवाल के बाद पुलिस ने मौके से मूर्ति हटवा दी। घटना स्थल पर रात में ही डीआईजी, एसएसपी सहित आला अधिकारी पहुंच गए। भारी संख्या में पुलिस फोर्स गांव में तैनात किया गया है।

महानगर से सटे थाना रोरावर क्षेत्र में गांव इब्राहिमपुर-भीमपुर में ग्राम समाज की भूमि पर मंदिर निर्माण और बाबा साहब की प्रतिमा लगाने के विवाद में बीते दिनों दो वर्गों के लोग आमने-सामने आ गए थे। एक पक्ष ने मंदिर निर्माण शुरू करा दिया तो दूसरे पक्ष ने रविवार रात में आंबेडकर प्रतिमा लगा दी। पुलिस ने गांव में पहुंचकर मंदिर का निर्माण रुकवा दिया है। इस पर निर्माण करा रहे लोग आंबेडकर प्रतिमा को भी हटाने की मांग पर अड़ गए।

मंगलवार को पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी गांव के लोगों की सहमति से मूर्ति हटवाने का प्रयास करते रहे लेकिन लोग इस पर राजी नहीं हुए। प्रतिमा के चारों ओर घेरा बनाकर सैकड़ों की संख्या में लोग बैठ गए। पूरा दिन बैठकों में निकल जाने के बाद पुलिस-प्रशासन ने शाम को मूर्ति हटाने की योजना बनाई। दिन छिपते ही शाम करीब साढ़े सात भारी संख्या में पुलिस बल के साथ एसडीएम कोल दिग्विजय सिंह व पुलिस के अधिकारी मूर्ति हटवाने पहुंचे। जिसका वहां मौजूद लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। इस दौरान भीड़ ने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। पथराव के चलते पुलिस को वापस लौटना पड़ गया। करीब आधा घंटे तक पथराव हुआ। पथराव में जलालपुर चौकी में तैनात दरोगा भानू प्रताप, दरोगा दीपकुमार साहू, सिपाही रोहित, विवेक, जयदीप, विकास मौर्य, नीतेश सिपाही भी घायल हो गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ससुराल में पति ने बीवी को पेट्रोल छिड़ककर जलाया, ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा
ये भी पढ़ें:जेल में देखी बुराई, अब बाहर सीखेगा अच्छाई का ककहरा; मां-बाप के साथ मासूम भी रिहा

उग्र भीड़ ने बाइकों को फूंका

पथराव के बाद उग्र भीड़ ने पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों को निशाना बनाते हुए पथराव किया। जिसमें सीओ गभाना, इंस्पेक्टर सासनी गेट व देहलीगेट और क्यूआरटी के वाहन क्षतिग्रस्त हुए। उग्र भीड़ ने सड़क पर खड़ी छह बाइकों को आग के हवाले कर दिया। जिसमें दो पुलिस व चार अन्य लोगों की बाइकें बताई गई हैं।

घायलों को निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती

पथराव में घायल हुए दरोगा व सिपाहियों को नांदा पुल चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। पथराव में घायल पुलिस कर्मियों के सिर में पत्थर लगे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रिसिंपल की घिनौनी हरकत, अश्लील वीडियो दिखाकर छात्राओं के साथ की छेड़छाड़
ये भी पढ़ें:पुलिस में नहीं हो पाया भर्ती तो बन गया फर्जी इंस्पेक्टर, ऐसे खुली पोल

पुलिस पर फायरिंग की भी चर्चा

उग्र भीड़ द्वारा पुलिस पर पथराव के अलावा फायरिंग की भी चर्चा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने गोली चलने की आवाज सूनी थी हालांकि पुलिस अधिकारियों के द्वारा फायरिंग की घटना से इंकार किया गया है। इस मामले में एसएसपी संजीव सुमन ने बताया कि ग्राम समाज की जमीन पर बाबा साहेब की प्रतिमा लगाई गई थी। मूर्ति को जब हटवाया गया तो लोगों ने पथराव कर वाहनों में आगजनी की। कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, मौके से मूर्ति को हटवा दिया गया है। यह पूरा प्रकरण गांव की राजनीति से जुड़ा हुआ है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। उपद्रवियों पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।