principal molested the girl students by showing them obscene videos स्कूल में प्रिसिंपल की घिनौनी हरकत, अश्लील वीडियो दिखाकर छात्राओं के साथ की छेड़छाड़, नाम काटने की धमकी भी दी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

स्कूल में प्रिसिंपल की घिनौनी हरकत, अश्लील वीडियो दिखाकर छात्राओं के साथ की छेड़छाड़, नाम काटने की धमकी भी दी

बुलंदशहर के जहांगीराबाद ब्लॉक के थाना क्षेत्र स्थित एक स्कूल के प्रिसिंपल पर कक्षा आठ की छात्राओं ने अश्लील वीडियो दिखाकर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। स्कूल में पहुंचे छात्राओं के परिजनों ने हंगामा किया और मौके पर पुलिस बुला ली।

Tue, 28 Jan 2025 10:15 PMPawan Kumar Sharma हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share
स्कूल में प्रिसिंपल की घिनौनी हरकत, अश्लील वीडियो दिखाकर छात्राओं के साथ की छेड़छाड़, नाम काटने की धमकी भी दी

यूपी के बुलंदशहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां जहांगीराबाद ब्लॉक के थाना क्षेत्र स्थित एक स्कूल के प्रिसिंपल पर कक्षा आठ की छात्राओं ने अश्लील वीडियो दिखाकर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। स्कूल में पहुंचे छात्राओं के परिजनों ने हंगामा किया और मौके पर पुलिस बुला ली। पूरे मामले में बीएसए ने बीईओ से रिपोर्ट तलब कर ली है। देर शाम बीएसए ने प्रधानाध्यापक को सस्पेंड कर दिया है।

थाना क्षेत्र के ग्राम जीवनपुरा स्थित संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक ने छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाते हुए छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद परिजनों ने स्कूल में पहुंचकर हंगामा किया। जिसके बाद प्रधानाध्यापक वहां से भाग निकला। छात्राओं व महिलाओं का आरोप है कि प्रधानाध्यापक ने एक छात्रा को अपने कार्यालय में अकेला बुलाकर उसको अश्लील वीडियो दिखाई और छेड़छाड़ की। छात्रा के विरोध करने पर नाम काटने की धमकी दी। पीड़ित छात्रा ने स्कूल की छुट्टी के बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खुदकुशी का मैसेज भेज युवक ने लगाई फांसी, तीन महीने पहले ही हुई थी दूसरी शादी
ये भी पढ़ें:पुलिस में नहीं हो पाया भर्ती तो बन गया फर्जी इंस्पेक्टर, ऐसे खुली पोल

ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी प्रधानाध्यापक पूर्व में भी इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया था लेकिन माफी मांगने पर मामला शांत हो गया था। हंगामे की सूचना पर थाने से पुलिस भी विद्यालय में पहुंच गई। बीएसए ने मामले को संज्ञान में लेते हुए बीईओ से पूरे मामले में रिपोर्ट तलब कर ली थी, जिस पर अब प्रधानाध्यापक ब्रह्मदत्त शर्मा को सस्पेंड कर दिया है।

इस मामले में बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में आ गया है, इस प्रकरण में प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। प्रकरण में जांच शुरू करा दी गई है। बीईओ इसमें अपनी रिपोर्ट देंगे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।