imd up alert monsoon rain in districts weather forecast latest updates on monsoon UP Weather: यूपी में मानसून की एंट्री कल, पूरब से पश्चिम तक भारी बारिश का अलर्ट; जानें डिटेल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: यूपी में मानसून की एंट्री कल, पूरब से पश्चिम तक भारी बारिश का अलर्ट; जानें डिटेल

मौसम विभाग के अनुसार इस चक्रवाती स्थिति का असर बुधवार को बिहार और उसकी सीमा से सटे पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में होगा। इसके बाद यह दायरा मध्य यूपी फिर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक पहुंच जाएगा। मौसम विज्ञानियों का 19 जून तक प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने का पूर्वानुमान है।

Wed, 18 June 2025 06:35 AMAjay Singh संवाददाता, लखनऊ/ कानपुर
share
UP Weather: यूपी में मानसून की एंट्री कल, पूरब से पश्चिम तक भारी बारिश का अलर्ट; जानें डिटेल

UP Rain: मौसम विज्ञानियों के अनुसार मानसून 19 जून तक उत्तर प्रदेश में सक्रिय हो सकता है। इस दौरान लगातार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 18 से 23 जून तक पूर्वी यूपी और 20 और 21 जून के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आंधी-पानी का यलो अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी पर बने कम हवा के दबाव क्षेत्र से बन रही मौसमी परिस्थितियां पूर्वी मध्य यूपी में 48 घंटों के अंदर भारी और बहुत भारी बारिश करा सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार इस चक्रवाती स्थिति का असर बुधवार को बिहार और उसकी सीमा से सटे पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में होगा। इसके बाद यह दायरा मध्य यूपी फिर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक पहुंच जाएगा।

मंगलवार को प्रदेश में सर्वाधिक बारिश आगरा में 33.8 मिमी दर्ज की गई। चुर्क में 20.8, वाराणसी बीएचयू में 10.8, बलिया में 10, बुलंदशहर में 2.0 और बांदा में 2.6 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार मानसून भी प्रदेश में सक्रिय हो रहा है। बारिश का सिलसिला लम्बा चलेगा। प्रादेशिक मौसम मुख्यालय के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून गुजरात, विदर्भ, एमपी होते हुए छत्तीसगढ़,ओडिशा, बंगाल, बिहार में आ चुका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP में ऐक्टिव उड़ीसा के जाजपुर गैंग से पुलिस का एनकाउंटर, 2 बदमाशों को लगी गोली

कई राज्यों में मानसून ने पकड़ी रफ्तार

देश में मानसून की सक्रियता से राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बारिश का अनुमान जताया है और कई राज्यों में अलर्ट जारी किए हैं।

बारिश से गिरा तापमान गिरा

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक कानपुर में 19, 20 और 21 जून को अच्छी बारिश की संभावना है। मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में बूंदाबांदी से लेकर हल्की या मध्यम बारिश हुई। कानपुर में पूर्वी हवाएं चलती रहीं लेकिन दोपहर में पश्चिमी हो जाने से उमस और बढ़ गई। यूपी के विभिन्न जिलों में बूंदाबांदी, बारिश से तापमान में गिरावट आई। केवल बलिया और बांदा में पारा 40 डिग्री के पार रहा। बांदा 40.2 डिग्री सेल्सियस के अलावा प्रदेश में सबसे गर्म रहा। कानपुर में 38.9, प्रयागराज में 37.5, वाराणसी में 36.7, झांसी में 39.7 और हमीरपुर में 39.2 डिग्री सेल्सियस पारा रिकॉर्ड किया गया। रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

हमीरपुर और कानपुर में एयरफोर्स के रिकॉर्ड के मुताबिक पारा 30.2 डिग्री को छोड़ शेष जिलों में 30 से काफी कम रहा। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) वेदर स्टेशन में न्यूनतम पारा 28 डिग्री रहा। कानपुर में अधिकतम नमी का प्रतिशत 81 और न्यूनतम 42 रहा। इस कारण हीट इंडेक्स 64 पहुंच गया जो रेड जोन में आता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गैंगरेप की झूठी रिपोर्ट लिखाने वाली महिला को 7.5 साल की कैद, 2 लाख जुर्माना भी

बताया जा रहा है कि मानसून की गति अब तक अच्छी बनी हुई है। बिहार में प्रवेश कर जाने के बाद 72 घंटों के अंदर पूर्वी यूपी के रास्ते मानसून दाखिल हो सकता है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक मानसून की गति अब तक बेहद सामान्य रही है।

मौसम विशेषज्ञ के अनुसार वैसे तो पूरे प्रदेश में मौसमी गतिविधियां बनी रहेंगी जिससे आंधी-बारिश की संभावनाएं बनी हुई हैं। 23 जून तक पूरे प्रदेश के लिए अलर्ट है। पूर्वी में ऑरेंज तो पश्चिमी यूपी में दो दिन ऑरेंज अलर्ट रहेगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।