ritual of offering sweets proved costly the bride fled with her jewellery in lalitpur मुंह मीठा कराने की रस्म पड़ी भारी; ससुरालियों को नशीला हलुआ खिलाकर लुटेरी दुल्हन गहने लेकर फरार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मुंह मीठा कराने की रस्म पड़ी भारी; ससुरालियों को नशीला हलुआ खिलाकर लुटेरी दुल्हन गहने लेकर फरार

ललितपुर में लुटेरी दुल्हन ससुरालियों को हलुआ में नशीला पदार्थ खिला जेवरात और नगदी लेकर साथियों के साथ रफू चक्कर हो गयी। मुंह मीठा कराने की रस्म ससुरालियों को भारी पड़ गई।

Sat, 16 May 2026 11:18 AMsandeep हिन्दुस्तान, ललितपुर
share
मुंह मीठा कराने की रस्म पड़ी भारी; ससुरालियों को नशीला हलुआ खिलाकर लुटेरी दुल्हन गहने लेकर फरार

ललितपुर के थाना बार क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत मर्रौली में शादी के दो दिन बाद ही एक लुटेरी दुल्हन ससुरालियों को हलुआ में नशीला पदार्थ खिला जेवरात और नगदी लेकर साथियों के साथ रफू चक्कर हो गयी। सुबह नींद से जागे परिजनों ने घटना की जानकारी होते ही बार थाना पुलिस को आरोपित के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर सौंपी। बार थाना पुलिस को सौंपी तहरीर में ग्राम मर्रौली निवासी रहीश पुत्र खिलन सिंह ने बताया कि विगत 11 मई 2026 को उसकी कोर्ट मैरिज शादी ग्राम जाफरानपुर चंदौली निवासी रागिनी पुत्री लल्लू सोनकर के साथ हिंदू वैदिक रिवाज से हुई थी। यह शादी ग्राम मिदरवाहा थाना कोतवाली महरौनी निवासी साहब सिंह पुत्र शिवराज सिंह ने कराई थी। विवाह कराने के एवज में उसने पैसे भी लिए थे।

ससुरालियों को नशीला हलुआ खिलाया, गहने लेकर दुल्हन फरार

विवाह के बाद दुल्हन रागिनी उसके घर में दो दिन रही और विगत 13 मई की रात को उसने हलवा बनाकर सभी ससुरालियों को खिलाया, जिसके बाद सभी गहरी नींद में सो गए। सुबह उसकी नींद खुली। पत्नी के दिखाई नहीं देने पर उसने आवाज लगाई। लेकिन जवाब नहीं मिलने पर उसने रागिनी को घर में तलाश किया। पत्नी के नहीं मिलने पर अलमारी खंगाली तो उसके होश उड़ गए। अलमारी में रखे सोने चांदी के कीमती आभूषण और 70 हजार रुपये गायब थे। इसके बाद उसको जानकारी मिली कि उसकी पत्नी जेवरात और नगदी लेकर अपने साथियों के साथ फरार हो गयी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लुटेरी दुल्हन गैंग की 4 महिलाएं गिरफ्तार,शादी के नाम ठगने का प्लान कर देगा हैरान
ये भी पढ़ें:दूल्हा बना जी का जंजाल, बारातियों की आई शामत, अब थाने में होगी ‘खातिरदारी’

पहले ही रची गई थी साजिश

पीड़ित पति की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि दुल्हन ने पहले से ही साजिश रच रखी थी। उसने सभी को पहले हलुआ में नशीला पदार्थ खिलाया फिर साथियों के साथ रफूचक्कर हो गई। घर के लोगों को पहले पता नहीं चला। वह दुल्हन को आसपास खोजते रहे।

मुंह मीठा कराने का रिवाज पड़ा भारी

शादी के बाद घर आई बहू कुछ पकाकर ससुरालियों का मुंह मीठा कराती है। यह यहां का रिवाज है। इसी को निभाने के दौरान लुटेरी दुल्हन को अवसर मिल गया और उसने हलुआ में नशीला पदार्थ मिलाकर सभी ससुरालियों को परोस दिया। किसी को इसका शक तक नहीं हुआ और सभी लोगों के सोने के बाद देर रात्रि करीब 11 से 2 बजे के बीच वो जेवरात व नगदी लेकर भाग गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। और हर किसी की जुंबा पर लुटेरी दुल्हन के चर्चे हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।