4 women of the bride robbery gang arrested you shocked to know about their plan to cheat in the name of marriage लुटेरी दुल्हन गैंग की 4 महिलाएं गिरफ्तार, शादी के नाम ठगने का प्लान जान रह जाएंगे हैरान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लुटेरी दुल्हन गैंग की 4 महिलाएं गिरफ्तार, शादी के नाम ठगने का प्लान जान रह जाएंगे हैरान

पुलिस टीम ने लुटेरी दुल्हन गैंग की चार महिला आरोपितों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपितों में लालती, सुमित्रा, काजल और अंजलिका शामिल हैं। आरोपितों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है। जितेन्द्र की तलाश की जा रही है।

Mon, 4 May 2026 12:18 PMsandeep हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, महराजगंज
share
लुटेरी दुल्हन गैंग की 4 महिलाएं गिरफ्तार, शादी के नाम ठगने का प्लान जान रह जाएंगे हैरान

यूपी के महराजगंज जिले की पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले 'लुटेरी दुल्हन' गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चिउटहा बाजार के पास से गिरोह की चार महिला आरोपितों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 39 हजार 500 रुपये नगद, चांदी की पायल और मंगलसूत्र बरामद हुआ है। एटा के पीड़ित ने इस बाबत तहरीर दी थी। पुलिस कार्यालय के सभागार में एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने गैंग का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि एटा निवासी रंजीत चौहान ने सिंदुरिया थाने में तहरीर दी थी कि जितेन्द्र नामक व्यक्ति और चार महिलाओं ने सुनियोजित तरीके से उसकी शादी अंजलिका से तय कराई थी। अंजलिका को अविवाहित बताया गया था, जबकि वह पहले से शादीशुदा और एक बच्चे की मां है।

लुटेरी दुल्हन गैंग की 4 महिलाएं गिरफ्तार

सिन्दुरिया के एक मंदिर में शादी की रस्मों के दौरान आरोपितों ने रंजीत से शादी के खर्च और जेवर के नाम पर करीब एक लाख रुपये और करीब 26 हजार का मंगलसूत्र व चांदी की पायल भी ठग लिए। रस्मों के बीच ही आरोपित मारपीट और गाली-गलौज कर भागने लगे। मुख्य आरोपित जितेंद्र दुल्हन बनी अंजलिका को लेकर फरार हो गया। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि विवेचना के दौरान रविवार को पुलिस टीम ने चिउटहा-सिन्दुरिया रोड से चार महिला आरोपितों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपितों में लालती, सुमित्रा, काजल और अंजलिका शामिल हैं। आरोपितों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है। जितेन्द्र की तलाश की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी की इस लुटेरी दुल्हन का पर्दाफाश, गिरोह का सरगना फरार; 6 गैंग मेंबर गिरफ्तार
ये भी पढ़ें:लुटेरी दुल्हन के नाम पर पुलिस ने जिसे को पकड़ा,कोर्ट ने उसे अगले ही दिन दी जमानत

पुलिस की इस टीम ने किया पर्दाफाश

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, एसआई मिथलेश कुमार, आलोक कुमार सिंह, महिला एसआई प्रियंका मौर्या, हेड कांस्टेबल धनंजय खरवार, कांस्टेबल अभिषेक यादव, इन्द्रेश यादव, महिला आरक्षी मीना द्विवेदी, रूनिया, रंजना तिवारी, आयुषी जायसवाल शामिल रही। सिन्दुरिया पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गिरोह की चार महिला आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनका मोडस ऑपरेंडी बेहद शातिर है। यह गिरोह बाहरी जिलों के लोगों को शादी का झांसा देकर मंदिर में बुलाता था और रुपये-गहने हड़पकर मारपीट कर फरार हो जाता था।

गैंग के अन्य साथियों की तलाश में पुलिस

एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि इस गैंग ने अब तक कितने लोगों को शिकार बनाया है, इसकी जांच की जा रही है। साथ ही जिले में सक्रिय अन्य संभावित गैंगों का भी पता लगाया जा रहा है। फरार मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सभी रस्मों के बाद मंडप से जेवर लेकर दुल्हन फरार, दूल्हा करता रहा इंतजार

मास्टरमाइंड है लालती गूंगी-बहरी बन दुल्हन की मां बनती थी

पूछताछ में सामने आया कि गिरोह की मुख्य साजिशकर्ता लालती है, जबकि सुमित्रा ने अंजलिका की मां बनकर गूंगी-बहरी होने का नाटक किया था ताकि पीड़ित पक्ष को भावुक किया जा सके। पुलिस के अनुसार लालती पर कोठीभार व निचलौल में पहले से चोरी, अपहरण व आबकारी के चार केस दर्ज हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।