Groom Swapped Under Wedding Canopy Wedding Guests Beaten Up at Bride Behest Nine People Detained by Police दूल्हा बन गया जी का जंजाल, दुल्हन के इशारे पर बारातियों की आई शामत, अब थाने में होगी 'खातिरदारी', Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

दूल्हा बन गया जी का जंजाल, दुल्हन के इशारे पर बारातियों की आई शामत, अब थाने में होगी 'खातिरदारी'

हरदोई में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां आई शादी में एक दूल्हा लड़की वालों के लिए जी का जंजाल बन गया। दुल्हन के इशारे पर बारातियों की शामत आ गई। लड़की वालों ने पुलिस को सूचना देकर बुला लिया।

Thu, 14 May 2026 03:18 PMDinesh Rathour हरदोई, भाषा
share
दूल्हा बन गया जी का जंजाल, दुल्हन के इशारे पर बारातियों की आई शामत, अब थाने में होगी 'खातिरदारी'

Hardoi News: यूपी के हरदोई में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां आई शादी में एक दूल्हा लड़की वालों के लिए जी का जंजाल बन गया। दुल्हन के इशारे पर बारातियों की शामत आ गई। लड़की वालों ने पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। पुलिस ने दूल्हा समेत नौ लोगों को हिरासत में ले लिया है। अब थाने में उनकी खातिरदारी की जाएगी। दरअसल शाहाबाद कस्बे में धोखे से दूसरे लड़के से शादी कराए जाने का आरोप लगाते हुए भरे मंडप में विवाह से इनकार कर दिया। इसके बाद वधु पक्ष के लोगों ने बारातियों से जमकर मारपीट कर दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शाहाबाद क्षेत्र में रहने वाली अधिवक्ता प्रिया बाजपेयी की 13 मई को शादी होनी थी, जिसके लिये बारात 12 मई को पहुंची थी। उन्होंने बताया कि बुधवार को विवाह समारोह के दौरान प्रिया ने दूल्हे देवेन्द्र सिंह परमार को देखकर उससे यह कहते हुए शादी से इनकार कर दिया कि परमार वह लड़का नहीं है जिससे उसकी सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी की बात हुई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IIT का ‘टेक्निकल विवाह’, मंत्र नहीं पढ़े जाते सूत्र,दूल्हा-दुल्हन बनते हैं लड़के

दूल्हा बनकर आए लड़के से नहीं करती है प्यार

सूत्रों के मुताबिक, प्रिया का कहना था कि वह जिस लड़के से प्रेम करती है उसने अपना नाम राहुल बताया था और वह खुद को भोपाल में तैनात सेनाकर्मी बताता था। प्रिया ने कहा कि परमार की शक्ल उससे जरा भी नहीं मिलती लिहाजा वह यह शादी नहीं करेगी। प्रिया के अनुसार, जयमाल और शादी की रस्मों से पहले उसे दूल्हे पर शक हुआ था और पूछताछ में उसने अपना नाम देवेंद्र सिंह परमार बताया। उसने बताया कि बारात में शामिल अन्य लोग भी युवक की सही पहचान और पृष्ठभूमि के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंडप में दुल्हन ने दूल्हे को पहचानने से किया इनकार, फिर..
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रतीक-अपर्णा की लव स्टोरी, मुलायम को किसने मनाया; किसने कराई दोनों की शादी?

पिटाई में दूल्हा भी हुआ घायल

सूत्रों ने बताया कि दुल्हन द्वारा धोखाधड़ी का इल्जाम लगाये जाने के बाद उसके पक्ष के लोगों ने बारातियों को मारा-पीटा, जिसमें दूल्हा घायल हो गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक राज नारायण ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उग्र लोगों को रोका और दूल्हे देवेंद्र सिंह परमार समेत 10 लोगों को हिरासत में ले लिया। परमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रिया ने आशंका जताई कि यह कोई संगठित गिरोह हो सकता है जो युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर मानव तस्करी जैसी घटनाओं को अंजाम देता है। उसने मामले में कठोर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।