Rinku Singh and his fiancee Priya Saroj offered prayers at the Kashi Vishwanath Temple रिंकू सिंह ने मंगेतर प्रिया सरोज संग काशी विश्वनाथ मंदिर में टेका माथा, अयोध्या भी जाएंगे, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

रिंकू सिंह ने मंगेतर प्रिया सरोज संग काशी विश्वनाथ मंदिर में टेका माथा, अयोध्या भी जाएंगे

क्रिकेटर रिंकू सिंह अपनी होने वाली पत्नी और सांसद प्रिया सरोज के साथ सोमवार को वाराणसी पहुंचे। आज काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उनके फैंस ने तस्वीरें लेने के लिए भीड़ लगा दी। हाल ही में आईपीएल में अर्धशतकीय पारी खेलकर केकेआर को जीत दिलाने के बाद उनका यह दौरा खासा चर्चा में है।

Tue, 21 April 2026 06:46 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, वाराणसी
share
रिंकू सिंह ने मंगेतर प्रिया सरोज संग काशी विश्वनाथ मंदिर में टेका माथा, अयोध्या भी जाएंगे

UP News: क्रिकेटर रिंकू सिंह अपनी होने वाली पत्नी और मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज के साथ सोमवार को वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। वहीं आज यानी मंगलवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उनके फैंस ने तस्वीरें लेने के लिए भीड़ लगा दी। हाल ही में आईपीएल में अर्धशतकीय पारी खेलकर कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत दिलाने के बाद उनका यह दौरा खासा चर्चा में है।

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह, सांसद प्रिया सरोज के साथ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने अपने परिवार और देश की खुशहाली, सुख-समृद्धि व सफलता की कामना की। रिंकू सिंह को देखने के लिए उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जैसे ही वह मंदिर पहुंचे, लोगों ने “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।

प्रशंसकों में उनके साथ फोटो खिंचवाने और एक झलक पाने की उत्सुकता साफ दिखाई दी। दर्शन-पूजन के बाद रिंकू सिंह ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और हाथ मिलाकर सभी का धन्यवाद जताया। इसके बाद उन्होंने कॉरिडोर का अवलोकन किया और गंगा द्वार से स्टीमर के जरिए नमो घाट के लिए रवाना हो गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शुक्र है कि किस्मत साथ थी और...KKR की पहली जीत के बाद ये क्या बोल गए रिंकू?

रिंकू सिंह सपा सांसद प्रिया सरोज के साथ सोमवार को एयरपोर्ट पहुंचे थे। जहां कुछ देर वीआईपी लाउंज में रुकने के बाद दोनों करखियांव स्थित प्रिया सरोज के आवास के लिए रवाना हो गए। जानकारी के मुताबिक, रिंकू सिंह श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने के बाद बाद अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी सरकार काशी विश्वनाथ मंदिर और गंगा घाट के पास लगाएगी डिजिटल लगेज लॉकर
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।