ring ceremony girl pulled the bride down from the stage and said homosexual relationships is of 4 years रिंग सेरेमनी में हाई वोल्टेज ड्रामा, युवती ने दुल्हन को खींचकर स्टेज से नीचे उतारा, बोली- 4 साल का है रिलेशन, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

रिंग सेरेमनी में हाई वोल्टेज ड्रामा, युवती ने दुल्हन को खींचकर स्टेज से नीचे उतारा, बोली- 4 साल का है रिलेशन

अलीगढ़ में एक होटल में रिंग सेरेमनी के दौरान तब हड़कंप मच गया जब समलैंगिक रिश्ते की बात सामने आने पर लड़के पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया। उधर, बुलंदशहर से आई युवती के सामने लड़की ने रिश्ते से मना करती रही। देर रात लोगों के बीच चली वार्ता के बाद दोनों पक्ष बिना कार्रवाई के लौट गए।

Mon, 3 March 2025 10:54 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share
रिंग सेरेमनी में हाई वोल्टेज ड्रामा, युवती ने दुल्हन को खींचकर स्टेज से नीचे उतारा, बोली- 4 साल का है रिलेशन

यूपी के अलीगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां गांधी पार्क क्षेत्र के एक होटल में रिंग सेरेमनी के दौरान समलैंगिक रिश्ते की बात सामने आने पर लड़के पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया। उधर, बुलंदशहर से आई युवती के सामने लड़की ने रिश्ते से मना करती रही। देररात लोगों के बीच चली वार्ता के बाद दोनों पक्ष बिना कार्रवाई के लौट गए।

बुलंदशहर के पहासू क्षेत्र की युवती का रिश्ता क्वार्सी क्षेत्र के एक इलाके के युवक से तय हुआ था। रविवार को गांधीपार्क बस स्टैंड के पास होटल में रिंग सेरेमनी व गोद भराई की रस्म चल रही थी। लड़की-लड़का स्टेज पर थे, तभी सफेद शर्ट व पैंट पहने एक युवती आई। उसने दुल्हन बनने जा रही लड़की का हाथ पकड़ा और उसे खींचकर ले जाने लगी। दोनों में हाथापाई-मारपीट हो गई। हंगामे के बीच युवती व लड़की एक कमरे में बंद हो गईं। एक घंटे बाद खुद कमरा खोलकर बाहर आई युवती ने कहा कि उसके लड़की से चार साल से प्रेम संबंध हैं। वह साक्ष्य दिखाने लगी। इसे लड़की ने फेंक दिया। लड़की पक्ष के लोग उग्र हो गए और युवती से मारपीट कर दी।

लड़की ने कहा कि वह युवती को जानती तक नहीं है। न ही कोई रिश्ता है। लड़के पक्ष ने रिश्ता करने से इनकार कर दिया। लेकिन, देर रात वार्ता के बावजूद बात नहीं बनी। इसके बाद लड़के पक्ष के लोग चले गए। इंस्पेक्टर गांधीपार्क एसपी सिंह ने बताया कि समलैंगिक रिश्ते सामने के बाद लड़के पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया। हालांकि किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विदाई से पहले खुली पोल, वधू पक्ष ने दूल्हे को बनाया बंधक, पैसे मिलने पर छोड़ा
ये भी पढ़ें:दूल्हे ने की ऐसी हरकत कि नाराज हो गई दुल्हन, ससुराल जाने से किया इनकार

मुजफ्फरनगर में दुल्हन को अगवा करने की कोशिश

उधर, मुजफ्फरनगर जिले के छपार में एक ब्यूटी पार्लर से एक दुल्हन के अपहरण की कोशिश करने के आरोप में सोमवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। सीओ राजूकुमार साव ने बताया दुल्हन के परिवार ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में आरोप लगाया है कि पीड़ित दुल्हन बिजोपुर गांव से ब्यूटी पार्लर में मेकअप कराने के लिए छपार आई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब यूपी में भी महिलाओं को पैसे वाली स्कीम, सपा ने अभी से किया 2027 का वादा

पार्लर में कार से आए चार लोगों ने दुल्हन का अपहरण करने की कोशिश की और उसके रिश्तेदारों के साथ मारपीट की और पार्लर में तोड़फोड़ की। लेकिन दुल्हन ने उनका विरोध किया और कार छोड़कर भाग निकली। आरोपियों ने दुल्हन की शादी का विरोध किया। बाद में पुलिस सुरक्षा में दुल्हन की शादी की रस्म पूरी की गयी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।