Angry with the groom actions bride refuses to go to her sasural house सात फेरों के बाद दूल्हे ने की ऐसी हरकत, नाराज हो गई दुल्हन, ससुराल जाने से किया इनकार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सात फेरों के बाद दूल्हे ने की ऐसी हरकत, नाराज हो गई दुल्हन, ससुराल जाने से किया इनकार

  • आगरा में एक शादी समारोह में तब हड़कंप मच गया। जब शादी संपन्न होने के बावजूद दुल्हन ने ससुराल जाने से साफ इंकार कर दिया। दरअसल नेग को लेकर कमेंट से दूल्हा व दुल्हन पक्ष में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।

Mon, 3 March 2025 03:49 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, आगरा
share
सात फेरों के बाद दूल्हे ने की ऐसी हरकत, नाराज हो गई दुल्हन, ससुराल जाने से किया इनकार

यूपी के आगरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शादी समारोह में तब हड़कंप मच गया। जब शादी संपन्न होने के बावजूद दुल्हन ने ससुराल जाने से साफ इंकार कर दिया। दरअसल विदाई के दौरान नेग को लेकर कमेंट से दूल्हा व दुल्हन पक्ष में विवाद हो गया। मामला हाथापाई तक आ गया। आखिर में बिन दुल्हन के ही बारात वापस लौट गई।

ये मामला छलेसर चौकी क्षेत्र का है। जहां एक गांव में शनिवार को दिल्ली से बारात आई थी। शादी की सभी रस्में दोनों पक्षों की ओर से बड़ी धूमधाम से पूरी की गईं। वर-वधू ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई। सिंदूर और सात फेरे लेकर विवाह संपन्न हुआ। बारातियों ने खाना भी खाया। रविवार सुबह विदाई होनी थी। हालांकि सुबह नेग कम देने को लेकर दुल्हन पक्ष के लोगों ने कमेंट कर दिया। जिससे दूल्हा व वर पक्ष के लोग भड़क गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर बवाल होने लगा।

मामला हाथापाई तक आ गया। दोनों पक्षों को मारपीट करता देख दुल्हन ने बारात के साथ जाने से इंकार कर दिया। दुल्हन के ससुराल न आने की बात सुनकर वर पक्ष सुबह 11 बजे छलेसर पुलिस चौकी पहुंच गया। पुलिस ने गांव पहुंचकर वधू पक्ष के लोगों को थाने बुलाया। शाम आठ बजे तक दोनों पक्षों के बीच बातचीत चलती रही लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। इस मामले में इंस्पेक्टर विजय विक्रम सिंह ने बताया कि चौकी पर मामला आया। दोनों पक्षों में सामान के लेन-देन की बात चली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहली शादी की खबर मिलते ही मंडप में मचा बवाल, घरातियों ने बारातियों को पीटा
ये भी पढ़ें:लट्ठमार होली में मथुरा जाने का है प्लान? QR कोड स्कैन करें और पाएं पूरी जानकारी

बारात न आने पर दुल्हन पक्ष ने दर्ज कराया दहेज का मामला

उधर, रायबरेली जिले के शिवगढ़ इलाके में दुल्हन दूल्हे का इंतजार करती रही लेकिन बारात नहीं आई। इस पर वधू पक्ष ने थाने में दहेज की मांग को लेकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस सूत्रों से रविवार को मिली जानकारी के अनुसार यहां के शिवगढ़ इलाके में राजेन्द्र जायसवाल के यहां शनिवार को सीतापुर से बारात आनी थी लेकिन काफी इंजतार के बाद भी जब उनके दरवाजे पर बारात नही आई तो वधु पक्ष वालों के होश उड़ गए। जिसके बाद आज वधु पक्ष के लोगों ने वर व उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर देकर दहेज की मांग समेत अन्य मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि तिलक में वधू पक्ष की ओर से कम दहेज दिया गया था जिसके कारण वर पक्ष नाराज था।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।