bride family held the groom hostage and released him after taking 3 lakh 50 thousand विदाई से पहले वर पक्ष की खुली पोल, दुल्हन के घरवालों ने दूल्हे को बनाया बंधक, साढ़े 3 लाख मिलने पर छोड़ा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

विदाई से पहले वर पक्ष की खुली पोल, दुल्हन के घरवालों ने दूल्हे को बनाया बंधक, साढ़े 3 लाख मिलने पर छोड़ा

आजमगढ़ के शादी में नकली जेवर लाने से नाराज कन्या पक्ष के लोगों ने दूल्हे को बंधक बना लिया। दुल्हन ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों के बीच दिनभर पंचायत चली। शाम को साढ़े तीन लाख रुपये देने पर कन्या पक्ष के लोगों ने दूल्हे को छोड़ा।

Mon, 3 March 2025 08:28 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share
विदाई से पहले वर पक्ष की खुली पोल, दुल्हन के घरवालों ने दूल्हे को बनाया बंधक, साढ़े 3 लाख मिलने पर छोड़ा

यूपी के आजमगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां अहरौला क्षेत्र के इब्राहिमपुर गहजी गांव में शादी में नकली जेवर लाने से नाराज कन्या पक्ष के लोगों ने सोमवार भोर में दूल्हे को बंधक बना लिया। दुल्हन ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों के बीच दिनभर पंचायत चली। शाम को साढ़े तीन लाख रुपये देने पर कन्य पक्ष के लोगों ने दूल्हे को छोड़ा। इसके बाद बाराती लौट गए।

इब्राहिमपुर गहजी गांव के रनहे वाले मुन्ना मद्धेशिया की बेटी माला की शादी मऊ जिले के मोहम्दाबाद गोहना थाना क्षेत्र के चकजाफरी गांव के रहने वाले पिंटू साव के साथ तय हुई थी। पिंटू साव का परिवार हावड़ा पश्चिम बंगाल में रहता है। अंबेडकरनगर जिले के राजेसुल्तानपुर के रहने वाले श्रवण मद्धेशिया ने शादी में मध्यस्थता की थी। रविवार को हावड़ा से बारात अहरौला के इब्राहिमपुर गांव पहुंची। कन्या पक्ष के लोगों ने उत्साह के साथ बारातियों का स्वागत किया। रात में विवाह की रस्में पूरी कराई गईं। सोमवार भोर में विदाई के लिए महिलाएं दुल्हन को जेवर पहना रही थीं। इस दौरान डाल पर चढ़े जेवर के नकली होने की जानकारी हुई। कन्या पक्ष के लोगों ने सराफ को बुलाकर जेवर की जांच कराई। उसने जेवर को नकली बताया। इसके बाद वर और कन्या पक्ष में विवाद होने लगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नशे की हालत में एग्जाम ड्यूटी करते पकड़े गए स्टेटिक मजिस्ट्रेट,SDM ने लिया ऐक्शन
ये भी पढ़ें:अब यूपी में भी महिलाओं को पैसे वाली स्कीम, सपा ने अभी से किया 2027 का वादा

जेवर नकली होने पर घरातियों ने बारातियों को रोक लिया। दूल्हा और उसके परिवार के लोगों को बंधक बना लिया। दुल्हन ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया। पूरे दिन पंचायत चलती रही। शादी की मध्यस्थता करने वाले श्रवण मद्धेशिया, कन्या पक्ष और वर पक्ष की वार्ता में साढ़े तीन लाख रुपये देने पर समझौता हुआ। कन्या पक्ष के लोगों ने कहा कि रुपये देने के बाद ही दूल्हे को छोड़ा जाएगा। शाम को रुपये देने पर कन्य पक्ष के लोगों ने दूल्हे को छोड़ा। अहरौला थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।