Rats have laid their babies in the soybeans served in the LU mess; a student fainted yesterday after eating the food लखनऊ विश्वविद्यालय में खिलाने जाने वाले सोयाबीन में चुहिया ने दे रखे हैं बच्चे, खाना से बेहोश हुई थी छात्रा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लखनऊ विश्वविद्यालय में खिलाने जाने वाले सोयाबीन में चुहिया ने दे रखे हैं बच्चे, खाना से बेहोश हुई थी छात्रा

लखनऊ विश्वविद्यालय के गंगा छात्रावास में छात्राओं को ऐसा सोयाबीन खिलाया जा रहा था जिसमें चुहिया ने बच्चे दे रखे हैं। इसका वीडियो  सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

Thu, 26 Feb 2026 07:49 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
लखनऊ विश्वविद्यालय में खिलाने जाने वाले सोयाबीन में चुहिया ने दे रखे हैं बच्चे, खाना से बेहोश हुई थी छात्रा

यूपी के राजधानी में लखनऊ विश्वविद्यालय केे गंगा छात्रावास में छात्राओं को ऐसा सोयाबीन खिलाया जा रहा था जिसमें चुहिया ने बच्चे दे रखे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद लखनऊ विश्वविद्यालय हरकत में आ गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

आपको बता दें कि लखनऊ विश्वविद्यालय में एलएलबी ऑनर्स तृतीय वर्ष की छात्रा मेघना शाह ने दोपहर में मेस का खाना खाया था। कुछ ही देर में उन्हें तेज उल्टियां शुरू हो गईं और वह बेहोश हो गईं। साथ रहने वाली छात्राओं ने उन्हें संभाला। मेघना का कहना है कि दाल में कीड़े जैसी चीज नजर आई और उसका स्वाद व बनावट असामान्य थी। उन्होंने इसका वीडियो भी बनाया। शाम तक उनकी बिगड़ती हालत का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। छात्राओं ने आरोप लगाया कि वार्डन और हॉस्टल की प्रोवोस्ट को सूचना दी गई, लेकिन समय पर डॉक्टर उपलब्ध न हुए।

कल धरने पर बैठी थीं छात्राएं

उनका कहना है कि मेस की गुणवत्ता को लेकर पहले भी शिकायतें की गई थीं, पर सुधार नहीं हुआ। छात्राओं ने सुरक्षित माहल, स्वच्छ भोजन और आपात स्थिति में त्वरित चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने की मांग की है। गंगा छात्रावास में भोजन की गुणवत्ता को लेकर बुधवार शाम छात्राएं धरने पर बैठ गईं थीं। दूषित खाने के विरोध में उन्होंने रात का भोजन भी नहीं किया और उपवास रखकर नाराजगी जताई। छात्राओं का आरोप है कि मेस में परोसे गए भोजन से एक छात्रा की तबीयत बिगड़ने के बाद भी प्रशासन ने गंभीरता नहीं दिखाई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP में छूटे छात्रों को इस डेट तक मिलेगी छात्रवृत्ति, सरकार ने जारी किया शेड्यूल
ये भी पढ़ें:होली पर योगी सरकार का फ्री सिलेंडर सौगात, जानें कब तक आ सकते हैं खाते में रुपए
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।