rape accused was about to marry victim family arrived at the brides house just in time know what happened शादी रचाने जा रहा था रेप आरोपी, ऐन वक्त दुल्हन के घर पहुंच गया पीड़िता का परिवार; जानें फिर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

शादी रचाने जा रहा था रेप आरोपी, ऐन वक्त दुल्हन के घर पहुंच गया पीड़िता का परिवार; जानें फिर

दुष्कर्म पीड़िता गर्भवती के परिवारीजनों को इसकी भनक लग गई। उन्होंने पुलिस से मामले की शिकायत की। यही नहीं खुद दुल्हन बनने जा रही युवती के घर पहुंच गए। पीड़िता के परिवारीजनों ने निकाह रुकवा दिया। इससे तैयारियां धरी रह गईं। पुलिस ने युवती को निकाह न करने की हिदायत दी है।

Wed, 24 Dec 2025 02:48 PMAjay Singh संवाददाता, पीलीभीत (पूरनपुर)
share
शादी रचाने जा रहा था रेप आरोपी, ऐन वक्त दुल्हन के घर पहुंच गया पीड़िता का परिवार; जानें फिर

यूपी के पीलीभीत में दूल्हा बनने जा रहे एक रेप आरोपी का भांडा ऐन शादी के एक दिन पहले फूट गया। दुष्कर्म के मामले में जमानत छूट कर आया यह युवक निकाह की तैयारी कर रहा था। सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं।

इसी बीच कहीं से दुष्कर्म पीड़िता गर्भवती के परिवारीजनों को इसकी भनक लग गई। उन्होंने पुलिस से मामले की शिकायत की और खुद दुल्हन बनने जा रही युवती के घर पहुंच गए। पीड़िता के परिवारीजनों ने निकाह रुकवा दिया। इससे तैयारियां धरी रह गईं। पुलिस ने युवती को निकाह न करने की हिदायत दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शर्मनाक: 75 साल की महिला को तमंचा दिखा युवक ने किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के साथ प्रेमी ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इससे युवती गर्भवती हो गई। युवती की शिकायत पर प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। कुछ दिन बाद युवक जमानत पर जेल से बाहर आ गया। युवती के परिजनों ने उससे शादी करने का प्रस्ताव रखा। प्रेमी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। युवती आठ महीने की गर्भवती है। उसका प्रेमी दूसरी युवती से निकाह करने की तैयारी कर रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:4 साल की बच्ची से नाबालिग लड़के ने किया रेप, गन्ने के खेत में ले जाकर की वारदात

सोमवार को युवक पड़ोस के थाना खुटार क्षेत्र के गांव की युवती से गुपचुप तरीके से निकाह करने की तैयारी कर रहा था। इसकी जानकारी दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों को लग गई। निकाह से एक दिन पहले ही वह उस युवती के घर पहुंच गए। जिससे प्रेमी शादी करने की तैयारी कर रहा था। उन्होंने युवती के परिजनों को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराते हुए निकाह न करने को कहा। इसके बाद दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने थाना खुटार पुलिस को सूचना दी। खुटार पुलिस मौके पहुंच गई। पुलिस ने युवती के परिजनों से वार्ता की और उन्हें शादी न करने की हिदायत दी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।