a young man threatened to kill a 75 year old woman by showing her a pistol and raping her shameful crime शर्मनाक: 75 साल की महिला को तमंचा दिखा युवक ने किया रेप, जान से मारने की दी धमकी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

शर्मनाक: 75 साल की महिला को तमंचा दिखा युवक ने किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

शराब के नशे में धुत गांव का ही एक युवक घर में घुस गया और महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने विरोध किया, तो युवक ने तमंचे से डराकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी देखरेख करने वाले परिवार के लोगों को दी।

Tue, 23 Dec 2025 08:13 PMAjay Singh संवाददाता, बागपत (बिनौली)
share
शर्मनाक: 75 साल की महिला को तमंचा दिखा युवक ने किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक बेहद शर्मनाक वारदात हुई है। यहां बिनौली थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने घर पर सो रही 75 वर्षीय वृद्धा के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पीड़ित वृद्ध महिला का डॉक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है। उधर, गांव में हर कोई इस घटना से हैरान रह गया है। मां से भी ज्यादा उम्र की महिला के साथ रेप की इस वारदात के बारे में जो भी सुन रहा है उसकी आंखे शर्म से झुक जा रही हैं। लोग इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

वृद्धा का बड़ा बेटा मेरठ में रहता हैं और छोटा बेटा मानसिक रूप से बीमार होने के चलते गांव में इधर-उधर घूमता रहता हैं। वृद्धा अपने घर पर अकेली रहती हैं। पड़ोस का एक परिवार उसकी देखभाल और उसे भोजन कराते हैं। सोमवार की रात में वृद्धा अपने घर पर अकेली सो रही थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रॉपर्टी खरीदने का आने वाला है बढ़िया मौका, जान लीजिए योगी कैबिनेट का ये फैसला

इसी दौरान शराब के नशे में धुत गांव का ही एक युवक घर में घुस गया और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। वृद्धा ने विरोध किया, तो युवक ने तमंचे से डराकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

वृद्धा ने मंगलवार सुबह घटना की जानकारी देखरेख करने वाले परिवार के लोगों को दी। इस पर उन्होंने थाने पर आरोपी युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने आरोपी युवक मनीष उर्फ गुल्ल को गिरफ्तार कर लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुड न्यूूज: यूपी में यहां बनेगा 76 किलोमीटर लंबा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे

इंस्पेक्टर राकेश शर्मा ने बताया कि प्राप्त तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए वृद्धा के बयान दर्ज किए गए। इसके बाद वृद्धा को मेडिकल परीक्षण के लिए बागपत भेजा गया हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।