four year old girl raped by a minor boy who took her to a sugarcane field on the pretext of giving her sweets चार साल की बच्ची से नाबालिग लड़के ने किया रेप, मिठाई के बहाने गन्ने के खेत में ले जाकर की वारदात, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

चार साल की बच्ची से नाबालिग लड़के ने किया रेप, मिठाई के बहाने गन्ने के खेत में ले जाकर की वारदात

बच्ची रविवार की शाम अपने दरवाजे पर थी। इसी दौरान बगल के गांव का किशोर पहुंचा और उसे मिठाई खिलाने का लालच देकर गन्ने के खेत में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। घटना के बाद बच्ची रोते-बिलखते घर पहुंची। उसकी हालत देखकर परिवारीजन सन्न रह गए। उन्होंने बच्ची से पूछता तो सारी बात सामने आई।

Tue, 16 Dec 2025 05:10 PMAjay Singh संवाददाता, कुशीनगर
share
चार साल की बच्ची से नाबालिग लड़के ने किया रेप, मिठाई के बहाने गन्ने के खेत में ले जाकर की वारदात

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की देर शाम चार साल की बच्ची के साथ बगल के गांव के किशोर ने दुष्कर्म किया। मिठाई का लालच देकर वह मासूम को गन्ने के खेत में ले गया था। गंभीर हालत में घर पहुंची बच्ची से घटना पता चलने पर परिजनों और ग्रामीणों ने किशोर की धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता को पडरौना मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

बच्ची रविवार की शाम अपने दरवाजे पर थी, तभी बगल के गांव का किशोर पहुंचा और उसे मिठाई खिलाने का लालच देकर गन्ने के खेत में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। घटना के बाद बच्ची रोते-बिलखते घर पहुंची। उसकी हालत देखकर परिवारीजन हैरान रह गए। उन्होंने बच्ची से पूछता तो सारी बात सामने आई।

इसके बाद बच्ची के परिवारीजन और आसपास के लोग आरोपी के घर पहुंचे। उन्होंने किशोर को पकड़ लिया। लोगों ने गुस्से में किशोर की पिटाई भी की। इसके बाद पुलिस को बुलाकर किशोर को सौंप दिया। पुलिस उसे लेकर थाने चली गई। बाद में किशोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। मेडिकल कॉलेज पडरौना में पुलिस की देखरेख में बच्ची का इलाज चल रहा है।

पुलिस के अनुसार आरोपी सेवरही का मूल निवासी है। उसके पिता परिवार सहित करीब 10 वर्षों से अपने फूफा के गांव में घर बनाकर रहते हैं। सीओ तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म की सूचना पर मौके पर गया था। आरोपी को अभिरक्षा में ले लिया गया है। पुलिस को जल्द से जल्द विवेचना पूरी करने को कहा गया है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर यथाशीघ्र चार्जशीट दाखिल करने के निर्देश दिए गए हैं। दोषी के खिलाफ पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में किसान खिले, बाजार में भी खुशहाली; इस एक वजह से सुधरने लगे आंकड़े
ये भी पढ़ें:BJP के लिए SIR की कौन सी बात बनी चुनौती? नए सिरे से ऐक्टिव हुई पार्टी
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।