पारा चढ़ने से बढ़ी उमस, गर्मी से लोग बेहाल
Ghazipur News - गाजीपुर में तापमान में लगातार बढ़ोतरी के कारण उमस और गर्मी से लोग परेशान हैं। अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री दर्ज किया गया। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को तेज धूप में बाहर नहीं निकलने, पानी पीने और हल्का भोजन करने की सलाह दी है। आने वाले दिनों में और गर्मी बढ़ने की संभावना है।

गाजीपुर। जिले में तापमान में लगातार बढ़ोतरी के चलते उमस और गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है, जबकि जरूरी कामों से ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 22 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में नमी और तापमान दोनों बढ़ने से उमस का असर और अधिक महसूस किया जा रहा है। इससे लोगों को पसीने और चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
खासकर बच्चों, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों को अधिक परेशानी हो रही है। बाजारों में भी भीड़ कम देखी जा रही है और दुकानदार ग्राहकों की कमी से परेशान हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि तेज धूप में बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और हल्का भोजन करें। गर्मी के कारण लू लगने और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ गया है, जिससे सतर्क रहने की जरूरत है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में काम करने वाले किसानों को भी इस उमस भरी गर्मी से कठिनाई हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी का असर और तेज होगा। लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन