Ramapur Leaders Shift to E-Rickshaws Amid Rising Fuel Prices नेताओं ने छोड़े पेट्रोल-डीजल के वाहन, ई-रिक्शा से गए ऑफिस, Rampur Hindi News - Hindustan
More

नेताओं ने छोड़े पेट्रोल-डीजल के वाहन, ई-रिक्शा से गए ऑफिस

Rampur News - रामपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपील के बाद नेताओं ने पेट्रोल-डीजल वाहनों से दूरी बनाना शुरू कर दिया है। विधायक आकाश सक्सेना ने ई-रिक्शा से कार्यालय पहुंचने का निर्णय लिया है। ई-रिक्शा की चार्जिंग के लिए उन्होंने सोलर प्लांट भी लगवाया है।

Fri, 15 May 2026 12:30 AMNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share
नेताओं ने छोड़े पेट्रोल-डीजल के वाहन, ई-रिक्शा से गए ऑफिस

रामपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संदेश के बाद रामपुर में नेताओं ने पेट्रोल-डीजल वाहनों से दूरी बनाना शुरू कर दी है। गुरुवार को जहां एक ओर शहर विधायक आकाश सक्सेना अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ ई-रिक्शा से भाजपा कार्यालय गए। वहीं दूसरी ओर जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मोहन लाल सैनी भी अपनी स्कार्पियो के बजाय ई-रिक्शा से कार्यालय पहुंचे। खाड़ी देशों में युद्ध के चलते वैश्विक तेल आपूर्ति बाधित हुई है। ऐसे में संभव है कि वैश्विक बाजार में तेल के दाम और अधिक हो जाएं, जिसका असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। लिहाजा, हालातों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों देश की जनता से अपील करते हुए सार्वजनिक वाहनों का प्रयोग करने और घर से ही कार्य करने की अपील की थी। ताकि, वैश्विक बाजार में बढ़ती तेल कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर न पड़े और देश विपरीत स्थितियों के बावजूद और तेजी से प्रगति कर सके। यही नहीं इस दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने काफिले से 50 प्रतिशत की कटौती करने की भी घोषणा कर दी है。

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नेताओं ने छोड़े पेट्रोल-डीजल के वाहन, ई-रिक्शा से गए ऑफिस

अब शहर में ई-रिक्शा से घूमेगा विधायक का काफिला

रामपुर। शहर के सार्वजनिक कार्यक्रमों से लेकर विकास कार्यों के निरीक्षण तक, हर जगह शहर विधायक आकाश सक्सेना का काफिला अब ई-रिक्शा से नजर आएगा। न सिर्फ वह खुद ई-रिक्शा में सवार होंगे, बल्कि उनकी सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ और पुलिस के जवान भी इन्हीं ई-रिक्शा में चलेंगे। इसके लिए उन्होंने चार ई-रिक्शा खरीदी हैं। उन्होंने यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रेरित होकर किया है। शहर विधायक आकाश सक्सेना ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दूरदर्शी सोच के नेता हैं। उनकी दूरदर्शी सोच न सिर्फ देश को आर्थिक उन्नति प्रदान करेगी, बल्कि आर्थिक संकट से भी बचाने का कार्य करेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम की अपील का असर, लग्जरी कार छोड़ ई-रिक्शा से ब्लॉक पहुंचे प्रमुख

सौर ऊर्जा से चार्ज होंगी ई-रिक्शा

रामपुर। शहर विधायक आकाश सक्सेना ने बताया कि ई-रिक्शा की चार्जिंग के लिए उन्होंने अपने आवास पर ही 20 किलोवाट का सोलर प्लांट लगवाया है। इसी सोलर प्लांट से रिक्शा चार्ज होंगी। बताया कि भविष्य में वह इलेक्ट्रिक वाहनों का ही प्रयोग करेंगे, ताकि आने वाले समय में ऐसी कोई दिक्कत न हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक गाड़ी से चलता था अब पांच से चलूंगा...पीएम मोदी की अपील पर सपा सांसद रमाशंकर राजभर की चेतावनी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।