Opposition Parties Show Disregard for Women s Rights BJP Leaders Criticize महिलाओं का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान , Rampur Hindi News - Hindustan
More

महिलाओं का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान

Rampur News - रामपुर में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि वे महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों का समर्थन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस, सपा, टीएमसी और डीएमके पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ही महिलाओं के अधिकारों के लिए काम कर रही है। कार्यक्रम में पैदल मार्च भी निकाला गया।

Sat, 25 April 2026 11:20 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share
महिलाओं का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान

रामपुर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम और उससे जुड़े विधेयकों का विरोध कर विपक्षी दलों ने यह साबित कर दिया है कि वे महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार देने के पक्ष में नहीं हैं। ये बातें प्रदेश सरकार में सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने कहीं। वह शनिवार को आयोजित भाजपा के नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में बोल रहे थे। कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने संसद में 16 और 17 अप्रैल को हुए घटनाक्रम को देश की महिलाओं के साथ खुला अन्याय बताते हुए कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी और डीएमके पर जमकर हमला बोला। इस दौरान विधायक राजबाला ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसने जमीनी स्तर से लेकर संसद तक महिलाओं को सम्मान और अवसर देने का कार्य किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विपक्ष ने नहीं पारित होने दिया नारी शक्ति वंदन अधिनियम: शर्मा

उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये दल केवल महिलाओं के नाम पर राजनीति करते हैं, जबकि वास्तविकता में उनके अधिकारों को बाधित करने का काम करते हैं। बाद में पैदल मार्च निकाला गया, जिसमें नारी शक्ति जिंदाबाद, ‘महिलाओं का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ जैसे नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। इस अवसर पर संभल की जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ अनामिका यादव,पारुल गुप्ता,शकुंतला लोधी, डोली रंधावा, पूजा शर्मा आदि मौजूद रहीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली: सीएम धामी का कांग्रेस पर हमला, नारी सम्मान पर सियासत तेज
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिलाओं ने की पदयात्रा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।