rampur sp vidyasagar mishra farewell emotional video female police officers cry up news रामपुर एसपी की विदाई पर फूट-फूटकर रोईं कई महिला सिपाही, कप्तान विद्यासागर भी हुए भावुक, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

रामपुर एसपी की विदाई पर फूट-फूटकर रोईं कई महिला सिपाही, कप्तान विद्यासागर भी हुए भावुक

रामपुर के पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र की विदाई के दौरान पुलिस लाइन में भावुक दृश्य सामने आए। एसपी की विदाई पर कई महिला सिपाही फूट-फूटकर रोने लगीं। सिपाहियों को रोता देख एसपी भी भावुक हो गए। 

Thu, 2 April 2026 08:38 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
रामपुर एसपी की विदाई पर फूट-फूटकर रोईं कई महिला सिपाही, कप्तान विद्यासागर भी हुए भावुक

UP News: पुलिस विभाग में तबादले एक सामान्य प्रक्रिया हैं। इस दौरान अफसरों को जाते समय विदाई दी जाती है। लेकिन कुछ विदाई ऐसी होती हैं जो वर्षों तक याद रखी जाती हैं। रामपुर के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक (SP) विद्यासागर मिश्र की विदाई के समय पुलिस लाइन में एक ऐसा ही भावुक नजारा देखने को मिला। विदाई समारोह के दौरान जब एसपी ने विदा लेने के लिए हाथ मिलाना शुरू किया तो वहां मौजूद महिला सिपाहियों की आंखों से आंसू छलक पड़े। कई महिला सिपाही तो फूट-फूटकर रोने लगीं। यह नजारा देख पुलिस कप्तान भी भावुक हो गए। विद्यासागर मिश्र को पीएसी का सेनानायक बनाकर सीतापुर भेजा गया है।

रामपुर पुलिस लाइन में आयोजित विदाई समारोह में एसपी विद्यासागर मिश्र के कार्यकाल की सराहना की गई। जैसे ही उनके सम्मान में विदाई गीत बजना शुरू हुआ और उन्होंने अधिकारियों व मातहतों से हाथ मिलाना शुरू किया, माहौल गमगीन हो गया। अनुशासन और कड़क छवि के पीछे उनके मानवीय व्यवहार का असर ऐसा था कि कई महिला सिपाही उन्हें जाता देख फूट-फूटकर रोने लगीं। पुलिसकर्मियों का कहना था कि उन्होंने हमेशा एक मुखिया की तरह सबका ध्यान रखा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल; 13 एसपी समेत 27 आईपीएस अफसर ट्रांसफर, अब कौन कहां

एसपी ने जताया आभार, सहकर्मियों ने फूलों से विदा किया

अपनी विदाई के संबोधन में एसपी विद्यासागर मिश्र ने कहा कि रामपुर के लोगों और पुलिस बल से उन्हें जो सहयोग और स्नेह मिला, उसे वह कभी भूल नहीं पाएंगे। उन्होंने पुलिसकर्मियों को पूरी निष्ठा के साथ जनता की सेवा करने का संदेश दिया। विदाई की रस्म के दौरान, पुलिस अधिकारियों ने उनकी गाड़ी को फूलों से सजाया और परंपरा के अनुसार रस्सी से खींचकर उन्हें भावभीनी विदाई दी।

जिला जज के साथ भी भावुक मुलाकात

इससे पहले पुलिस कप्तान की जिला जज से मुलाकात के दौरान भी माहौल भावुक हो गया था। विदाई से एक दिन पूर्व जिला जज भानू देव शर्मा ने पुलिस कप्तान को गले लगाया और शुभकामनाएं दीं। मंगलवार को आयोजित औपचारिक विदाई समारोह में भी जिला जज ने एसपी मिश्र को सम्मानपूर्वक विदाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यासागर मिश्र के नेतृत्व में जिले की कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रही और आमजन में सुरक्षा व विश्वास की भावना बढ़ी। उन्होंने एसपी की कार्यशैली, कर्तव्यनिष्ठा और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए कहा कि गले मिलकर दी गई शुभकामनाएं उनके प्रति सम्मान का प्रतीक हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फेक करेंसी पर रार; अखिलेश यादव ने पूछा- बीजेपी MLA पर ऐक्शन में देरी क्यों?
ये भी पढ़ें:LPG लीक; लखनऊ से बाराबंकी तक जाम ही जाम, अयोध्या-गोरखपुर रूट पर हालत खराब

गौरतलब है कि तीन दिन पहले योगी सरकार ने रामपुर समेत 13 जिलों के पुलिस कप्तानों समेत 27 आईपीएस अफसरों के तबादले किए थे। इसी के अंतर्गत विद्यासागर मिश्र का भी तबादला हुआ है। कई अफसरों को एक जिले से हटाकर दूसरे जिले की कप्तानी भी दी गई है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।