rajdhani lucknow me ek aur pul ko manjuri raebareli road traffic pressure kam hoga 157 crore manjur लखनऊ में एक और पुल बनेगा, रायबरेली रोड पर कम होगा ट्रैफिक का दबाव, 157 करोड़ मंजूर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लखनऊ में एक और पुल बनेगा, रायबरेली रोड पर कम होगा ट्रैफिक का दबाव, 157 करोड़ मंजूर

लखनऊ के साउथ सिटी और रजनीखंड के बीच उतरेठिया रेलवे स्टेशन के पास ₹157 करोड़ की लागत से नए आरओबी (ROB) के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रयासों से स्वीकृत यह पुल रायबरेली रोड, तेलीबाग और पीजीआई के आसपास रहने वाले लाखों लोगों को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाएगा।

Sat, 28 March 2026 09:45 AMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
लखनऊ में एक और पुल बनेगा, रायबरेली रोड पर कम होगा ट्रैफिक का दबाव, 157 करोड़ मंजूर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दक्षिण क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए एक और पुल को हरी झंडी मिली है। लखनऊ के साउथ सिटी और रजनीखंड के बीच एक रेलवे लाइन पर दो लेन के रेलवे ओवरब्रिज (ROB) के निर्माण के प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी मिल गई है। उतरेठिया रेलवे स्टेशन के पास बनने वाले इस महत्वपूर्ण पुल के लिए सरकार ने 157 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। इस परियोजना के धरातल पर उतरने से रायबरेली रोड पर लगने वाले भीषण जाम से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

लाखों लोगों को मिलेगी जाम से मुक्ति

सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह इस ओवरब्रिज के निर्माण के लिए लंबे समय से प्रयासरत थे। उन्होंने निर्माण की स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। विधायक डॉ. सिंह के अनुसार, इस आरओबी के बन जाने से एसजीपीजीआई (SGPGI) और तेलीबाग के आसपास स्थित सैकड़ों कॉलोनियों में रहने वाले लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। वर्तमान में रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के कारण एम्बुलेंस से लेकर आम राहगीरों को घंटों इंतजार करना पड़ता था, जो अब बीते दिनों की बात हो जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेवर एयरपोर्ट यूपी के विकास का रनवे, सीएम योगी बोले- युवाओं के सपने उड़ान भरेंगे

जनभावनाओं का सम्मान और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि कर्नल सत्येंद्र सिंह और क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक एवं निवासी लंबे समय से इस आरओबी के निर्माण की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा, "जनता की मांग को पूरा करना और उनके आवागमन को सुगम बनाना हमारी प्राथमिकता है। इस पुल की स्वीकृति मिलना जनभावनाओं का सम्मान है।" यह परियोजना न केवल क्षेत्र के रहवासियों के लिए यात्रा को अधिक सुगम और सुरक्षित बनाएगी, बल्कि ईंधन और समय की बचत में भी सहायक होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपा की प्रदेश टीम में बड़े बदलाव की तैयारी, दो फार्मूले पर पार्टी का पूरा फोकस
ये भी पढ़ें:यूपी को मिलेगा 76वां जिला? भाजपा सांसद ने लोस में उठाई 'अटल नगर' बनाने की मांग

विकास की नई रफ्तार

लखनऊ का दक्षिणी हिस्सा तेजी से विस्तार ले रहा है। रायबरेली रोड पर बढ़ता ट्रैफिक का दबाव प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ था। ₹157 करोड़ की लागत से बनने वाला यह दो लेन का पुल आधुनिक इंजीनियरिंग का नमूना होगा। यह प्रदेश में सुदृढ़ एवं आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास की दिशा में योगी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। पुल के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया और तकनीकी औपचारिकताओं को जल्द पूरा कर काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर जनता को यह सौगात मिल सके।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।