raja raghuvanshi murder case no tension on face no words how did sonam raghuvanshi 15 hours one stop centre ghazipur चेहरे पर तनाव, न जुबां पर कोई बात; वन स्टॉप सेंटर में कैसे बीते सोनम रघुवंशी के 15 घंटे?, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

चेहरे पर तनाव, न जुबां पर कोई बात; वन स्टॉप सेंटर में कैसे बीते सोनम रघुवंशी के 15 घंटे?

सोनम ने न तो डॉक्टरों से बात की और न ही पुलिस के किसी सवाल का जवाब दिया। उसके भाई गोविंद रघुवंशी और मामा भी मिलने पहुंचे थे। लेकिन सोनम की किसी से मुलाकात नहीं हो सकी। सोनम को जब वन स्टाप सेंटर पर लाया गया तो चेहरा सूजा हुआ था। बाल बिखरे थे लेकिन बहुत ज्यादा तनाव नहीं था।

Tue, 10 June 2025 08:39 PMAjay Singh संवाददाता, गाजीपुर
share
चेहरे पर तनाव, न जुबां पर कोई बात; वन स्टॉप सेंटर में कैसे बीते सोनम रघुवंशी के 15 घंटे?

Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के कारोबारी ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी की शिलांग में हुई हत्या में आरोपी बनाई गई उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी गाजीपुर वन स्टाप सेंटर में 15 घंटे तक रही लेकिन उसने किसी से भी कोई बातचीत नहीं की। चेहरे पर घटना को लेकर किसी भी प्रकार का तनाव भी नजर नहीं आया। न तो वह एक बार भी रोई और न ही किसी के बारे में उसने जानकारी लेनी चाही। कर्मचारियों से यह भी नहीं पूछा कि वह कितने घंटे तक रखी जाएगी या उसे कहां ले जाया जाएगा। सेंटर की कर्मचारियों ने बातचीत भी करना चाहा तो उसने कुछ भी बोलने से मना कर दिया।

वन स्टाप सेंटर की एक कर्मचारी ने बताया कि सोमवार की भोर में 3.50 मिनट पर सोनम को वन स्टाप सेंटर में लाया गया। इसके बाद शाम छह बजे शिलांग पुलिस अपने साथ उसे लेकर निकली। इस दौरान सोनम ने न तो डॉक्टरों से बात की और न ही पुलिस के किसी सवाल का जवाब दिया। उसके भाई गोविंद रघुवंशी और मामा भी मिलने पहुंचे, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। सोनम को जब वन स्टाप सेंटर पर लाया गया तो चेहरा सूजा हुआ था। बाल बिखरे थे लेकिन बहुत ज्यादा तनाव नहीं था। उसके चेहरे के हावभाव से लग रहा था जैसे वह कई दिनों से सोई नहीं है। कपड़े भी गंदे से लग रहे थे। कर्मचारियों ने बताया कि सोनम ने न तो मांग में सिंदूर लगाया था, न हाथों में चूड़ियां पहनी थी। गले में मंगलसूत्र भी नहीं था। यही नहीं वह एक बार भी रोई तक नहीं और न ही उसके चेहरे पर किसी बात का अफसोस था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेडिकल जांच में सोनम रघुवंशी के शरीर पर न चोट न खरोंच, प्रेग्नेंसी टेस्ट भी हुआ

सोनम को लेकर मेघालय पुलिस का दावा

मेघालय पुलिस का दावा है कि शिलांग के सोहरा में हनीमून के दौरान राजा की हत्या में सोनम भी शामिल थी। उसे शिलांग पुलिस ने तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर ले लिया है। इस मामले में पुलिस ने चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है, जिन्हें सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। इसमें तीन मध्य प्रदेश से राज कुशवाहा, विशाल सिंह चौहान, आनंद कुर्मी और एक आरोपी यूपी के ललितपुर से आकाश राजपूत को पकड़ा गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोनम के मिलने के बाद किसका इंतजार कर रही UP पुलिस? ADG अमिताभ यश ने दी जानकारी

तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर सोनम

गाजीपुर की प्रभारी सीजेएम अर्चना की कोर्ट ने सोनम की तीन दिन के लिए ट्रांजिट रिमांड मंजूर कर लिया। इससे पहले सोमवार शाम लगभग छह बजे शिलांग पुलिस गाजीपुर पहुंच गई थी। ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद शिलांग पुलिस सोनम को लेकर रवाना हो गई।

राजा का शव दो जून को खाई में मिला था

29 वर्षीय राजा और उनकी पत्नी सोनम गत 23 मई को शिलांग के सोहरा इलाके के नोंगरियात गांव में एक 'होमस्टे' से निकलने के कुछ घंटे बाद ही लापता हो गए थे। बाद में राजा का शव दो जून को गांव से 20 किलोमीटर दूर एक खाई में मिला था। राजा और सोनम की शादी 11 मई को हुई थी और दोनों 20 मई को हनीमून के लिए मेघालय रवाना हुए थे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।