no injury on sonam raghuvanshi s body a panel of 3 doctors did a medical examination pregnancy test was also done सोनम रघुवंशी के शरीर पर न चोट न खरोंच, 3 डॉक्टरों के पैनल ने की मेडिकल जांच; प्रेग्नेंसी टेस्ट भी हुआ, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सोनम रघुवंशी के शरीर पर न चोट न खरोंच, 3 डॉक्टरों के पैनल ने की मेडिकल जांच; प्रेग्नेंसी टेस्ट भी हुआ

पुलिस सोनम को वन स्टाप सेंटर से इमरजेंसी में मेडिकल टेस्ट के लिए ले गई थी। करीब 2 घंटे तक मेडिकल जांच की प्रक्रिया चली। रिपोर्ट सामान्य आने के बाद उसे कोर्ट में ले जाया गया था। जहां से 3 दिनों की ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद रात साढ़े 11 बजे शिलांग पुलिस सोनम को अपने साथ लेकर रवाना हुई थी।

Tue, 10 June 2025 08:04 PMAjay Singh संवाददाता, गाजीपुर
share
सोनम रघुवंशी के शरीर पर न चोट न खरोंच, 3 डॉक्टरों के पैनल ने की मेडिकल जांच; प्रेग्नेंसी टेस्ट भी हुआ

Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के रहने वाले ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या की आरोपी उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी को यूपी पुलिस ने 2 दिन पहले गाजीपुर से बरामद किया था। मेघालय पुलिस सोनम को ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ लेकर चली गई है। इसके पहले सोनम को सोमवार को गाजीपुर की सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में पेश किए जाने से पहले सोमवार की शाम गाजीपुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल की इमरजेंसी में सोनम रघुवंशी की मेडिकल जांच हुई। इसमें उसके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। प्रेग्नेंसी रिपोर्ट भी निगेटिव है। तीन डॉक्टरों के पैनल ने सोनम रघुवंशी का मेडिकल किया। मेडिकल जांच की रिपोर्ट सामान्य रही।

महर्षि विश्वामित्र स्वसासी राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के विशेषज्ञ के मुताबिक दो महिला रोग विशेषज्ञ और एक इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने सोनम रघुवंशी की जांच की। जांच के दौरान सोनम घबराई नजर आई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोनम के मिलने के बाद किसका इंतजार कर रही UP पुलिस? ADG अमिताभ यश ने दी जानकारी

हालांकि उसके शरीर पर कहीं भी कोई चोट के या खरोच के निशान नहीं मिले। यूरीन की जांच में प्रेग्नेंसी रिपोर्ट भी निगेटिव आई। विशेषज्ञ के मुताबिक सोनम का मेडिको लीगल नहीं किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हनीमून मर्डर के अब एक-एक राज खोलेगी सोनम! तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड मंजूर

बता दें कि सोमवार की शाम छह बजे पुलिस सोनम को वन स्टाप सेंटर से इमरजेंसी में मेडिकल टेस्ट के लिए ले गई थी। करीब दो घंटे तक मेडिकल जांच की प्रक्रिया चली। रिपोर्ट सामान्य आने के बाद उसे कोर्ट में ले जाया गया था। जहां से तीन दिनों की ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद रात साढ़े 11 बजे शिलांग पुलिस सोनम को अपने साथ लेकर रवाना हुई थी। इससे पहले वह रविवार की रात नंदगंज के एक ढाबे पर पहुंची थी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।