up police waiting for whome after sonam raghuvanshi found in ghazipur raja raghuvanshi murder adg amitabh yash informed सोनम के मिलने के बाद किसका इंतजार कर रही UP पुलिस? ADG अमिताभ यश ने दी ये जानकारी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सोनम के मिलने के बाद किसका इंतजार कर रही UP पुलिस? ADG अमिताभ यश ने दी ये जानकारी

एडीजी लॉ एंड आर्डर अमिताभ यश ने बताया कि सोनम से यूपी पुलिस ने कोई पूछताछ नहीं की है। उससे पूछताछ मेघालय पुलिस ही करेगी। सोनम के परिवारीजनों ने इंदौर पुलिस को उसके बारे में जानकारी दी। इंदौर पुलिस से यूपी पुलिस को जानकारी मिली। इसके बाद यूपी पुलिस ने सोनम को गाजीपुर से बरामद कर लिया।

Mon, 9 June 2025 11:54 AMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
सोनम के मिलने के बाद किसका इंतजार कर रही UP पुलिस? ADG अमिताभ यश ने दी ये जानकारी

मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली सोनम रघुवंशी को यूपी के गाजीपुर से बरामद किया गया है। सोनम और उसे पति राजा रघुवंशी मेघालय के शिलॉन्ग हनीमून मनाने गए थे और वहीं से गायब हो गए थे। बाद में राजा की लाश मिली थी। सोनम लापता थी। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी और उसे लेकर तरह-तरह की आशंकाएं व्यक्त की जा रही थीं लेकिन अब मेघालय पुलिस दावा कर रही है कि सोनम ने ही अपने पति की हत्या की साजिश रची थी। हालांकि सोनम के मध्य प्रदेश में मौजूद पिता मेघायल पुलिस की थ्योरी को बिल्कुल नकार रहे और पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। इस बीच यूपी पुलिस मेघालय पुलिस का इंतजार कर रही है। एडीजी लॉ एंड आर्डर अमिताभ यश ने इस बारे में जानकारी दी है।

एडीजी लॉ एंड आर्डर अमिताभ यश ने बताया कि सोनम से यूपी पुलिस ने कोई पूछताछ नहीं की है। उससे पूछताछ मेघालय पुलिस ही करेगी। उन्होंने बताया कि सोनम के परिवारीजनों ने इंदौर पुलिस को उसके बारे में जानकारी दी। इंदौर पुलिस से यूपी पुलिस को जानकारी मिली। इसके बाद यूपी पुलिस ने सोनम को गाजीपुर से बरामद कर लिया। मेघालय की पुलिस की एक टीम भी इंदौर में भी मौजूद है। एडीजी लॉ एंड आर्डर अमिताभ यश ने बताया कि मेघालय पुलिस के आने पर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सोनम को उन्हें हैंडओवर कर दिया जाएगा। जो भी विधिक कार्रवाई होगी वो मेघालय पुलिस द्वारा की जाएगी। सोनम को बरामद करने के बाद यूपी पुलिस ने उसका प्राथमिक उपचार कराया। इसके बाद उसे वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोनम ने ही हनीमून के लिए टिकट लिया था; राजा की मां बोली- बहुत मीठी बातें करती थी

ढाबा मालिक ने क्या बताया

गाजीपुर में जिस ढाबे से सोनम राजवंशी को गिरफ्तार किया गया है उसके संचालक साहिल यादव ने मीडिया को बताया कि रात एक बजे के करीब सोनम ढाबे पर पहुंची थी। वह ढाबे पर बैठे कुछ ग्राहकों से मदद मांग रही थी। उनसे फोन मांग रही थी। ग्राहकों में से किसी ने उसे फोन नहीं दिया। साहिल यादव ने बताया कि सोनम के मदद मांगने पर उन्होंने अपना मोबाइल उसे दे दिया। सोनम ने इंदौर में अपने भाई से बात की। वह रोने लगी तो फिर साहिल ने खुद ही फोन लेकर सोनम के परिवारीजनों को ढाबे की लोकेशन के बारे में जानकारी दी। साहिल यादव ने बताया कि इसके बाद करीब सवा एक बजे गाजीपुर पुलिस ढाबे पर आई। पुलिस और सोनम तड़के 3 बजे तक ढाबे पर थे। इसके बाद पुलिस सोनम को लेकर चली गई। साहिल के अनुसार सोनम ने उससे बताया कि वह पति के साथ मेघायल घूमने गई थी जहां कुछ अपराधियों ने लूटपाट के लिए पति की हत्या कर दी। इसके बाद वह बेहोश हो गई। वह गाजीपुर तक कैसे पहुंची इस बारे में वह कुछ नहीं बता पाई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रोते हुए आई और भाई को किया वीडियो कॉल, गाजीपुर में सोनम तक कैसे पहुंची पुलिस

क्या नेपाल भागने की फिराक में थी सोनम?

गाजीपुर के ढाबे से सोनम को बरामद किए जाने के बाद सवाल उठ रहा है कि आखिर वह यहां तक पहुंची कैसे। ढाबा वाराणसी-गोरखपुर रूट पर है। ऐसे में सोनम की बरामदगी के बाद कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सोनम पिछले कुछ दिनों से रात में ही सफर कर रही थी। वह वाराणसी से गोरखपुर होते हुए नेपाल भागने की फिराक में थी लेकिन किन्हीं परिस्थितियों में सोनम गाजीपुर में उतर गई और यहां कुछ दूर पैदल चलकर ढाबे पर पहुंची और अपने परिवारवालों को खुद के गाजीपुर में होने की जानकारी दी। हालांकि पुलिस की ओर से इस बारे में फिलहाल कुछ नहीं कहा जा रहा है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।