raja bhaiya tweet sanatan dharma udhayanidhi stalin tamil nadu election results up politics मिट गये सनातन को मिटाने का सपना देखने वाले, चुनाव नतीजों पर बोले राजा भैया, कहां इशारा?, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मिट गये सनातन को मिटाने का सपना देखने वाले, चुनाव नतीजों पर बोले राजा भैया, कहां इशारा?

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद यूपी की सियासत में दखल देने वाले प्रमुख नेताओं की प्रतिक्रिया आई है। प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से बाहुबली छवि रखने वाले विधायक राजा भैया ने एक्स पर अपने ही पुराने ट्वीट पर रीट्वीट करते हुए लिखा कि मिट गये सनातन को मिटाने का सपना देखने वाले। 

Tue, 5 May 2026 09:06 AMYogesh Yadav प्रतापगढ़
share
मिट गये सनातन को मिटाने का सपना देखने वाले, चुनाव नतीजों पर बोले राजा भैया, कहां इशारा?

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद सभी राजनीतिक दल अपने-अपने तरह से इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बंगाल, असम और पुंडुचेरी में भाजपा ने भारी बहुमत के साथ जीत हासिल की है। केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में विजय थलापति की टीवीके ने स्टालिन की डीएमके को हराकर कांग्रेस के साथ सरकार बनाने जा रही है। इसी तमिलनाडु के चुनाव के नतीजों ने न केवल दक्षिण भारत, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी हलचल पैदा कर दी है। यूपी में प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से विधायक और जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के प्रमुख रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' ने इन नतीजों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। राजा भैया ने डीएमके (DMK) प्रमुख एमके स्टालिन और उनके बेटे उदयनिधि स्टालिन की हार को 'सनातन धर्म' के अपमान का नतीजा करार दिया है।

तीन साल पुराना ट्वीट कर साधा निशाना

राजा भैया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, "मिट गये सनातन को मिटाने का सपना देखने वाले।" इसके साथ ही उन्होंने अपना 3 सितंबर 2023 का वह पुराना ट्वीट भी रिट्वीट किया, जिसमें उन्होंने उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म की तुलना बीमारियों से करने वाले बयान का कड़ा विरोध किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्लैमर की दुनिया छोड़ अध्यात्म की राह पर एना जयसिंघानी, प्रेमानंद से ली दीक्षा

राजा भैया का यह इशारा साफ तौर पर तमिलनाडु के हालिया चुनावी रुझानों की ओर है, जहां सत्तारूढ़ डीएमके गठबंधन को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि उदयनिधि स्टालिन के विवादित बयानों ने हिंदू मतदाताओं के बीच जो नाराजगी पैदा की थी, उसका खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ा है।

क्या था पुराना विवाद?

गौरतलब है कि साल 2023 में एक सम्मेलन के दौरान उदयनिधि स्टालिन ने कहा था कि "सनातन धर्म मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों की तरह है, जिसे केवल विरोध नहीं करना चाहिए बल्कि जड़ से मिटा देना चाहिए।" उस समय राजा भैया ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा था कि यह बयान हिंदुओं के प्रति डीएमके की घृणा को दर्शाता है। उन्होंने तत्कालीन INDIA गठबंधन से भी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में आंधी-बारिश का कहर, 24 की मौत, आज भी 21 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट

यूपी की राजनीति में 'सनातन' कार्ड

राजा भैया का यह ट्वीट ऐसे समय में आया है जब उत्तर प्रदेश में भी हिंदुत्व और सनातन के मुद्दों पर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। राजा भैया हाल के वर्षों में हिंदू हितों और सनातन धर्म के मुद्दों पर अधिक मुखर हुए हैं। जानकारों का मानना है कि तमिलनाडु के नतीजों को सनातन की जीत बताकर राजा भैया यूपी में अपने राजनीतिक आधार को और अधिक मजबूती देना चाहते हैं। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया है कि जो भी विचारधारा सनातन को मिटाने की बात करेगी, जनता उसे लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लेंबोर्गिनी कांड में तंबाकू कारोबारी के बेटे पर शिकंजा, 180 पेज की चारशीट दाखिल
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।