Railways gives big relief during summer vacation, additional sleeper and AC coaches in many trains from today गर्मी की छुट्टी में रेलवे ने दी बड़ी राहत, वेटिंग टिकट कंफर्म होने का चांस बढ़ा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

गर्मी की छुट्टी में रेलवे ने दी बड़ी राहत, वेटिंग टिकट कंफर्म होने का चांस बढ़ा

रेलवे ने गर्मी की छुट्टी में अपनों से मिलने और सैर-सपाटा करने वालों को बड़ी राहत दी है। ट्रेनों में जगह नहीं मिलने से निराश लोगों के लिए कई ट्रेनों में आज से अतिरिक्त स्लीपर और एसी डिब्बे लगाए जाएंगे। इससे वेटिंग वालों का टिकट कंफर्म हो सकेगा।

Tue, 2 June 2026 08:15 AMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
गर्मी की छुट्टी में रेलवे ने दी बड़ी राहत, वेटिंग टिकट कंफर्म होने का चांस बढ़ा

UP News: यूपी के अलग अलग स्टेशनों से चलने और गुजरने वाली लंबी दूरी की 34 ट्रेनों में आज से स्लीपर व एसी के अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में बढ़ रही यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने यह फैसला लिया है। यह बोगियों दो जून से अलग-अलग तारीखों में लगनी शुरू होंगी। इससे वेटिंग वालों का टिकट कंफर्म होने का चांस बढ़ जाएगा। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्त ने बताया कि 04211/12 एलटीटी-सुलतानपुर एक्सप्रेस में तीन से 11 जून तक, 04225/26 एलटीटी-वाराणसी स्पेशल में चार से 12 जून तक, 12423/24 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस में छह से 14 जून तक थर्ड एसी इकोलामी क्लास का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

19409/10 साबरमती एक्सप्रेस में चार से 27 जून तक, 20939/40 साबरमती एक्सप्रेस में दो जून से सात जुलाई तक, 20963/64 साबरमती एक्सप्रेस में चार से 27 जून तक थर्ड एसी व स्लीपर के एक-एक कोच अतिरिक्त लगेंगे। 19421/22 अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस में 14 से 30 जून तक थर्ड व सेकेंड एसी के एक-एक कोच लगेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फाइव स्टार होटल में 'बंटी-बबली' स्टाइल में ठगी, 41 हजार का डिनर कर फरार

प्रयागराज-दादर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

आगरा। रेलवे ने साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है। पीआरओ संजय कुमार गौतम ने बताया कि गाड़ी सं. 04139/04140 प्रयागराज-दादर-प्रयागराज प्रयागराज से 22 मई से 10 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार और दादर से 24 मई से 12 जुलाई तक हर रविवार को चलेगी। ट्रेन प्रयागराज से शुक्रवार शाम 5.10 बजे चलकर देर रात 1.20 बजे ईदगाह स्टेशन और शनिवार को रात 10.40 बजे दादर पहुंचेगी। ट्रेन दादर से रविवार को रात 12.15 बजे चलकर रात 7.10 बजे ईदगाह स्टेशन व अगले दिन सुबह 5 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। ट्रेन में 8 जनरल, 9 स्लीपर, 4 एसी थर्ड, 1 एसी सेकेंड कोच लगे होंगे।

22 ट्रेनों के मार्ग और 68 के प्लेटफार्म में बदलाव

लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन पर एयर कॉनकोर्स निर्माण के कारण 31 से 01 जून तक लिए गए ट्रैफिक ब्लाक को चार जून तक बढ़ा दिया गया। ब्लाक के चलते लंबी दूरी की जिन 22 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा था, वह चार जून तक परविर्तित मार्ग से ही चलेंगी। इसके अलावा 68 ट्रेनों के प्लेटफार्म बदले गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंसल बिल्डर का एक और फर्जीवाड़ा, आवंटियों के अरबों के प्लॉट भी LDA में रखे बंधक

रेलवे के अनुसार चार जून तक ट्रेनों के प्लेटफार्म में बदलाव किए गए हैं। प्लेटफार्म नंबर चार से चलने वाली 36 ट्रेनों को अन्य प्लेटफार्मों से संचालित किया जाएगा। प्लेटफार्म नंबर पांच से चलने वाली 21 ट्रेनों को सुबह 09 से रात 09 बजे तक अन्य प्लेटफार्मों से चलाया जाएगा।

लखनऊ जंक्शन से चलेंगी कई ट्रेनें

चारबाग स्टेशन पर एयर कॉनकोर्स निर्माण के कारण कानपुर इंटरसिटी सहित कई ट्रेनें चारबाग नहीं आएंगी। यह ट्रेनें लखनऊ जंक्शन, उतरेठिया, मानक नगर और मल्हौर तक आएंगी और वहीं से जाएंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गीता ज्ञान के नाम पर कई युवतियों से यौन शोषण, मथुरा से आईआईटीयन बाबा गिरफ्तार
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।