agra amar vilas five star hotel fraud asad khan dinner bill escape tajganj police फाइव स्टार होटल में 'बंटी-बबली' स्टाइल में ठगी, 41 हजार से ज्यादा का डिनर कर चार युवक फरार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

फाइव स्टार होटल में 'बंटी-बबली' स्टाइल में ठगी, 41 हजार से ज्यादा का डिनर कर चार युवक फरार

आगरा के फाइव स्टार होटल में बंटी बबली स्टाइल में ठगी का मामला सामने आया है। यहां डिनर के लिए टेबल बुक कराने के बाद चार युवक पहुंचे और 41 हजार से ज्यादा का आलीशान डिनर करने के बाद बिना बिल दिए फरार हो गए।

Tue, 2 June 2026 07:43 AMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
फाइव स्टार होटल में 'बंटी-बबली' स्टाइल में ठगी, 41 हजार से ज्यादा का डिनर कर चार युवक फरार

ताजनगरी आगरा के पर्यटन क्षेत्र से धोखाधड़ी और ठगी का एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के फाइव स्टार होटल अमर विलास में चार शातिर युवक 41 हजार रुपये से अधिक का डिनर करने के बाद बिना बिल चुकाए फिल्मी अंदाज में चंपत हो गए। वारदात की यह पूरी घटना होटल के रेस्तरां और मुख्य द्वार पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस सर्विलांस और साइबर सेल की मदद से आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। होटल प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने टेबल बुक कराने वाले के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।

'असद खान' के नाम से फोन पर बुक हुई थी टेबल

ताजगंज थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार होटल अमर विलास के प्रबंधक रोबिन भारद्वाज ने इस मामले में असद खान नामक व्यक्ति को नामजद करते हुए शिकायत दर्ज कराई है। मैनेजर ने बताया कि 5 मई को होटल की आधिकारिक बोर्ड लाइन पर एक फोन आया था, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद का नाम असद खान बताते हुए 7 मई की रात के लिए चार लोगों के वास्ते एक टेबल बुक कराई थी। तय समय के अनुसार, 7 मई की रात को एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार से चार युवक बेहद रसूखदार अंदाज में होटल पहुंचे और अंदर दाखिल हुए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गीता ज्ञान के नाम पर कई युवतियों से यौन शोषण, मथुरा से आईआईटीयन बाबा गिरफ्तार

फिल्मी स्क्रिप्ट जैसी प्लानिंग: खाना खाया और एक-एक कर खिसके

चारों युवकों को होटल के बेहद महंगे और वीआईपी 'बेल्वयू रेस्तरां' में बैठाया गया। जहां उन्होंने देर रात तक अपनी पसंद का लजीज डिनर और अन्य डिशेज का आनंद लिया। कुल 41477 रुपये का बिल बना। बिल चुकाने का वक्त आया तो युवकों ने बेहद शातिर प्लानिंग के तहत काम किया। पहले तीन युवक धीरे से रेस्तरां से बाहर निकले और सीधे वीआईपी पार्किंग में पहुंच गए। उन्होंने वहां से अपनी कार स्टार्ट की और होटल के मुख्य गेट से बाहर निकल गए।

इसके ठीक बाद मुख्य आरोपी असद खान रेस्तरां के वेटर से सिगरेट पीने का बहाना बनाकर खुले अहाते (लॉन) की तरफ आया। होटल के कर्मचारियों को लगा कि वह सिगरेट पीकर वापस लौटेगा और डिजिटल या कैश माध्यम से बिल का भुगतान कर देगा। लेकिन वह और भी चालाक निकला। लॉन में आते ही उसने सुरक्षाकर्मियों की नजर बचाकर मुख्य गेट की तरफ दौड़ लगा दी और बाहर इंतजार कर रही कार में बैठकर रफूचक्कर हो गया। काफी देर तक जब कोई वापस नहीं लौटा तो कर्मचारियों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिससे उनके भागने की पुष्टि हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिल्डर हत्या में प्रॉपर्टी डीलर पर शिकंजा, मर्सिडीज समेत चार लग्जरी कारें जब्त

कार का नंबर भी निकला फर्जी, सर्विलांस पर मोबाइल

इंस्पेक्टर ताजगंज जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि पीड़ित होटल प्रबंधन की तहरीर पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी जिस स्विफ्ट डिजायर कार से आए थे, उसका नंबर भी प्रथम दृष्टया फर्जी या किसी अन्य वाहन का प्रतीत हो रहा है। जिस मोबाइल नंबर से टेबल बुकिंग की गई थी, वह वारदात के बाद से ही लगातार स्विच ऑफ (बंद) आ रहा है। पुलिस ने शहर के अन्य सभी फाइव स्टार और लग्जरी होटलों को अलर्ट जारी करते हुए आरोपियों के फुटेज साझा किए हैं ताकि भविष्य में ऐसी वारदातों को रोका जा सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कस्टडी में मौत; चौकी इंचार्ज को जेल, पीएम करने वाले डॉक्टर को भी पांच साल की सजा
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।