railway ghaziabad moradabad third fourth line survey budget update up news दिल्ली से यूपी ट्रेनों पर दबाव होगा कम, इस रूट पर तीसरी-चौथी लाइन के लिए सर्वे, 2.82 करोड़ जारी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली से यूपी ट्रेनों पर दबाव होगा कम, इस रूट पर तीसरी-चौथी लाइन के लिए सर्वे, 2.82 करोड़ जारी

रेलवे बोर्ड ने दिल्ली-यूपी रेल मार्ग पर ट्रैफिक के भारी दबाव को कम करने के लिए गाजियाबाद से मुरादाबाद (141 किमी) के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन के फाइनल लोकेशन सर्वे को मंजूरी दे दी है। इसके लिए 2.82 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है।

Mon, 13 April 2026 08:29 AMYogesh Yadav मुरादाबाद, वरिष्ठ संवाददाता
share
दिल्ली से यूपी ट्रेनों पर दबाव होगा कम, इस रूट पर तीसरी-चौथी लाइन के लिए सर्वे, 2.82 करोड़ जारी

UP News: रेल मंडल में ट्रेनों की लेटलतीफी और ट्रैफिक दबाव को खत्म करने के लिए रेलवे बोर्ड ने एक और बड़ा प्लान तैयार किया है। गाजियाबाद से मुरादाबाद तक थर्ड व फोर्थ लाइन की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। रेलवे बोर्ड ने 141 किमी के इस ट्रैक पर फाइनल सर्वे के लिए 2.82 करोड़ रुपये के बजट को झंडी दे दी है। थर्ड व फोर्थ लाइन की नींव रखे जाने के बाद से दिल्ली-मुरादाबाद व लखनऊ मुख्य मार्ग पर ट्रेनों का दबाव कम होगा।

रेलवे के प्लान के मुताबिक जल्द से जल्द गाजियाबाद से मुरादाबाद तक थर्ड व फोर्थ लाइन का फाइनल सर्वे किया जाना है। फाइनल लोकेशन सर्वे के लिए दो करोड़ 82 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। अभी डबल ट्रैक वाले इस रूट पर थर्ड व फोर्थ लाइन के बनने से यातायात सुगम हो जाएगा। अभी इस रूट पर मालगाड़ियों और यात्री ट्रेनों को निकालने में क्रॉसिंग के लिए काफी देर तक स्टेशनों पर खड़ा रहना पड़ता है। इस लाइन की स्वीकृति होने के बाद से दिल्ली-गाजियाबाद होते हुए लखनऊ तक के सफर में घंटों की बचत होगी। देश की राजधानी दिल्ली और यूपी की राजधानी लखनऊ को जोड़ने वाली भी इस लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही तेज हो सकेगी और ट्रेनों की संख्या भी बढ़ाई जा सकेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में भीषण हादसा; बारातियों की बस ट्रक से टकराई, छह की मौत, कई लोग घायल

रोजा-सीतापुर में थर्ड व फोर्थ लाइन को लेकर 'पिंक बुक' का फोकस

रोजा-सीतापुर के बीच भी थर्ड व फोर्थ लाइन की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। रेलवे की 'पिंक बुक' में इस सर्वे के लिए एक करोड़ 60 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। थर्ड व फोर्थ लाइन होने से कई ट्रेनों के बीच में नहीं रोकना पड़ेगा और ट्रेनें रफ्तार भरते हुए आगे की ओर निकल जाएंगी।

धामपुर से काशीपुर के बीच नई लाइन

पिंक बुक में धामपुर से काशीपुर के बीच नई लाइन का भी प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस नई लाइन के बनने से यात्रियों को काफी फायदा होगा। साथ ही टूरिज्म के दृष्टिकोण से यात्रियों और रेलवे को काफी आसानी होगी। इस लाइन पर सर्वे के लिए रेलवे ने एक करोड़ 45 लाख रुपये जारी किए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ये कोई मारने लायक है? हत्या से पहले पत्नी की सेल्फी संग स्टेटस,जांच में नया मोड़
ये भी पढ़ें:सुहागरात पर दुल्हन की शर्त: पति से मांगे 90 लाख, न देने पर संबंध बनाने से इनकार

सीनियर डीसीएम, मुरादाबाद मंडल (उत्तर रेलवे) आदित्य गुप्ता के अनुसार गाजियाबाद से मुरादाबाद तक थर्ड व फोर्थ लाइन के लिए प्लानिंग की जा रही थी। लंबे समय से इसकी जरूरत भी समझी जा रही थी, इसको लेकर कवायद भी की गई थी। कई प्रोजेक्ट के सर्वे के लिए बजट जारी किए गए हैं। जल्द ही मीटिंग करने के बाद इन पर सर्वे शुरू करा दिया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।