Public Outreach Campaign Run from 5 to 21 June Minister and MP to Hold Chaupal in Villages CM Yogi Issues Directives यूपी में 5 से 21 जून तक चलेगा अभियान; गांवों में चौपाल लगाएंगे मंत्री और सांसद, सीएम योगी ने दिए निर्देश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में 5 से 21 जून तक चलेगा अभियान; गांवों में चौपाल लगाएंगे मंत्री और सांसद, सीएम योगी ने दिए निर्देश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश में 5 जून से 21 जून तक सुशासन और जनकल्याण की उपलब्धियों को समर्पित जनसंपर्क अभियान चलेगा।

Fri, 29 May 2026 11:06 PMDinesh Rathour लखनऊ, विशेष संवाददाता
share
यूपी में 5 से 21 जून तक चलेगा अभियान; गांवों में चौपाल लगाएंगे मंत्री और सांसद, सीएम योगी ने दिए निर्देश

CM Yogi Order: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश में 5 जून से 21 जून तक सुशासन और जनकल्याण की उपलब्धियों को समर्पित जनसंपर्क अभियान चलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मंत्रिमंडल एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। निर्देश दिए कि केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं और विकास की परिवर्तनकारी यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए इसे व्यापक जनभागीदारी का अभियान बनाया जाए।

अभियान के दौरान हर विधानसभा क्षेत्र में 10 किलोमीटर की प्रगति पथ यात्रा निकाली जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, सामाजिक न्याय और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। केंद्र और राज्य सरकारों ने समन्वित प्रयासों से समाज के प्रत्येक वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है। उन्होंने निर्देश दिए कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा, युवा सशक्तीकरण, किसान कल्याण, महिला सुरक्षा एवं सम्मान, गरीब कल्याण, रोजगार सृजन, निवेश, आधारभूत संरचना विकास, कानून-व्यवस्था, डिजिटल सेवाओं तथा सुशासन के क्षेत्र में हुए व्यापक परिवर्तनों, उपलब्धियों और श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों को जन-जन तक पहुंचाया जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब खुली जीप में कोई माफिया धमकी नहीं दे सकता; मऊ में गरजे CM योगी
ये भी पढ़ें:भ्रष्टाचारियों पर योगी सरकार का हंटर, इन 12 अफसरों-कर्मचारियों की गोपनीय जांच

मंत्री करेंगे अभियान में सक्रिय सहभागिता

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी मंत्री अपने-अपने प्रभार क्षेत्रों में पर्याप्त समय व्यतीत करें। अभियान के प्रत्येक कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। समाज के विभिन्न वर्गों, प्रबुद्ध जनों, युवाओं, महिलाओं, किसानों, उद्यमियों और व्यापारिक संगठनों के साथ व्यापक संवाद स्थापित किया जाए। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 5 जून से 21 जून के मध्य प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में लगभग 10 किलोमीटर की ‘प्रगति पथ यात्रा’ आयोजित की जाएगी। यात्रा के दौरान जनप्रतिनिधि गांवों में रात्रि विश्राम करेंगे, चौपाल लगाएंगे तथा ग्राम प्रधानों और स्थानीय नागरिकों के साथ संवाद स्थापित करेंगे।

समाज के हर वर्ग से करें सीधा संवाद

मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों को प्रबुद्धजनों, शिक्षाविदों, चिकित्सकों, उद्यमियों, व्यापारिक संगठनों तथा समाज के विभिन्न वर्गों के साथ वन-टू-वन संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं और विकसित भारत की परिकल्पना को लेकर व्यापक जनसंवाद स्थापित किया जाए। उन्होंने कहा कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत प्रदेशव्यापी वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। अभियान में जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों, स्वयं सहायता समूहों, युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों, उद्यमियों तथा आमजन की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की जाए। प्रदेश को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से विशेष जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP : कनेक्टिविटी और रफ्तार को नया आयाम, CM ने इन 3 एक्सप्रेसवे के लिए दिया आदेश

हर जिले में होगा विकसित भारत संकल्प सम्मेलन

बैठक में बताया गया कि 8 जून से 14 जून तक जनसंपर्क अभियान, संवाद कार्यक्रम और पैदल मार्च आयोजित किए जाएंगे। 11 एवं 12 जून को मीडिया संवाद कार्यक्रम होंगे, जबकि इसके बाद मंत्री जनपद स्तर पर मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। 13 एवं 14 जून को सांसद एवं विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में मीडिया संवाद के माध्यम से डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों की जानकारी साझा करेंगे। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि 14 से 16 जून के बीच प्रदेश के सभी विकास खंडों एवं नगरीय निकायों में जनकल्याण मेलों का आयोजन किया जाए। इन मेलों में केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनियां लगाई जाएं तथा पात्र किन्तु वंचित लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष अभियान संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि 16 एवं 17 जून को जिला स्तर पर विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी 825 विकास खंडों एवं 700 से अधिक नगरीय निकायों में योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।